क्रिकेट

IPL Eliminator: सनराइजर्स हैदराबाद पर भारी पड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी? ऐसे पासा पलट सकती है राजस्थान रॉयल्स

IPL 2026 Eliminator SRH vs RR: मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में होने वाले IPL 2026 एलिमिनेटर में क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और जोफ्रा आर्चर की बदौलत राजस्थान रॉयल्स पलट देगी सनराइजर्स हैदराबाद का पासा? जानिए RR की जीत का पूरा गेमप्लान।

2 min read
May 26, 2026
राजस्थान रॉयल्स (RR) (Photo - IANS)

IPL 2026 Eliminator RR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का सबसे बड़ा नॉकआउट मुकाबला अब सामने है। मुल्लांपुर के न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इस करो या मरो के मुकाबले में सबसे बड़ा सस्पेंस यह है कि क्या लीग स्टेज में दो बार राजस्थान को हराने वाली पैट कमिंस की हैदराबाद इस बार भी भारी पड़ेगी, या फिर राजस्थान रॉयल्स कोई बड़ा उलटफेर करने वाली है?

ये भी पढ़ें

‘विराट बाप है तेरा…’ कोहली-ट्रेविस हेड विवाद में फंसा अमेरिकी रैपर, RCB फैंस ने फिर की शर्मनाक हरकत

वैभव सूर्यवंशी: RR का सबसे बड़ा गेमचेंजर

इस मैच का सबसे रोमांचक मुकाबला 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और हैदराबाद के खतरनाक गेंदबाजी आक्रमण के बीच होगा। वैभव इस सीजन में 583 रन बनाकर प्रचंड फॉर्म में हैं। अगर पावरप्ले में वैभव का बल्ला चल गया, तो वह अकेले अपने दम पर कमिंस और मलिंगा जैसे गेंदबाजों को रिमांड पर लेकर मैच का रुख बदल सकते हैं। यशस्वी जायसवाल (397 रन) और ध्रुव जुरेल (458 रन) के साथ मिलकर वैभव राजस्थान को वो विस्फोटक शुरुआत दे सकते हैं, जिसकी टीम को सख्त जरूरत है।

जोफ्रा आर्चर और कप्तान की रणनीति

सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, राजस्थान की जीत की असली चाबी उनके मुख्य तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (21 विकेट) के पास भी होगी। हैदराबाद के पास अभिषेक शर्मा (563), ट्रेविस हेड (393), ईशान किशन (569) और हेनरिक क्लासेन (606) जैसा खूंखार टॉप ऑर्डर है।

ऐसे में कप्तान रियान पराग को उम्मीद होगी कि आर्चर अपनी रफ्तार और स्विंग से पावरप्ले में ही हैदराबाद की कमर तोड़ दें। राजस्थान के हेड कोच कुमार संगाकारा ने भी साफ किया है कि टीम को हैदराबाद के खिलाफ बेहद आक्रामक और सटीक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी करनी होगी।

पिच का मिजाज और मैदान का इतिहास

मुलानपुर की यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, जहां इस सीजन में 250+ का स्कोर भी बन चुका है। हालांकि हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में हैदराबाद 14-9 से आगे है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छी बात यह है कि उन्होंने इस मैदान पर अपने सभी तीनों मैच जीते हैं।

बुधवार रात 7:30 बजे शुरू होने वाले इस महामुकाबले में जो भी जीतेगा, उसका सफर सीधे क्वालिफायर-2 की तरफ बढ़ जाएगा।

Also Read
View All