
Jai Moondra select by Jonty Rhodes Team: यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग के पहले प्लेयर ड्राफ्ट के दौरान को-ओनर जोंटी रोड्स की रॉटरडैम डॉकर्स ने राजस्थान में जन्में जय मूंदड्रा को चुन लिया है। मूंदड़ा ने हाल ही में भारतीय टीम के खिलाफ आयरलैंड की ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया था। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते सभी टीमों की नजर उन पर थी, लेकिन बाजी जोंटी की टीम मारने में सफल रही है।
रॉटरडैम डॉकर्स ने ड्राफ्ट की अपनी शुरुआती पिक के साथ जय मूंदड़ा को सुरक्षित कर लिया। डॉकर्स ने नीदरलैंड्स के इंटरनेशनल खिलाड़ी माइकल लेविट, रयान क्लेन, विक्रमजीत सिंह और साकिब जुल्फिकार के साथ स्कॉटलैंड के जैस्पर डेविडसन को ड्राफ्ट करके अपनी टीम को काफी मजबूत बना लिया है।
रॉटरडैम डॉकर्स के को-ओनर जोंटी रोड्स ने कहा कि जय मूंदड़ा ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्हें हम खास तौर पर टीम में लाने के लिए उत्सुक थे, क्योंकि उन्होंने इंटरनेशनल स्टेज पर खुद को साबित किया है। वह एक रोमांचक युवा टैलेंट हैं, जिनमें जबरदस्त पोटेंशियल है। हमें उन्हें हासिल करके खुशी हो रही है।
बता दें कि इस लीग की छह फ्रेंचाइजी ने 36 खिलाड़ियों को चुनकर अपनी टीम बनाई है, जिसमें आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स से 12-12 खिलाड़ी शामिल हैं। एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स और ग्लासगो कॉस्मिक ने 12 स्कॉटिश खिलाड़ियों में से 9 को चुना, जबकि डबलिन गार्डियंस और बेलफास्ट वॉल्व्स ने 12 आयरिश खिलाड़ियों में से सात को चुना। वहीं, बेलफास्ट वुल्व्स ने अनुभवी आयरलैंड इंटरनेशनल खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग और उभरते हुए लेफ्ट-आर्म स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रीज के साथ अपनी टीम को मजबूत किया है।
भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग का लक्ष्य आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के खिलाड़ियों को उच्च-स्तर की टी20 क्रिकेट का लगातार अनुभव देकर उन्हें विकसित करना होना चाहिए। साथ ही खेल को एक बड़े वैश्विक स्टेज के लिए तैयार करना चाहिए। ईटीपीएल 2026 प्लेयर ड्राफ्ट के बाद डबलिन गार्डियंस के कप्तान और मेंटर अश्विन ने कहा कि ओलंपिक खेलों में खेल की वापसी से पहले क्रिकेट के ग्लोबल विस्तार में एक अहम भूमिका निभाएगी।