क्रिकेट

रजत पाटीदार और टिम डेविड ने की छक्कों की बारिश, RCB ने खड़ा किया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

IPL 2026: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB के कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड ने मिलकर आखिरी 44 गेंदों में 118 रन ठोक डाले, जिसमें 14 छक्के और सिर्फ 4 चौके शामिल थे।

2 min read
Apr 05, 2026
रजत पाटीदार (फोटो- IANS)

RCB vs CSK, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। आरसीबी की पारी में टिम डेविड ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 25 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए।

ये भी पढ़ें

RCB के खिलाफ बिना बदलाव के साथ उतरी CSK, ऋतुराज ने MS Dhoni को लेकर दिया बड़ा अपडेट

पडिक्कल ने जड़ा दूसरा अर्धशतक

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने पहले विकेट के लिए 4.3 ओवर में 37 रन जोड़े। कोहली 18 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सॉल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जमाया। उन्होंने 29 गेंदों में 50 रन बनाए और अपनी पारी में 5 चौके व 2 छक्के लगाए। पडिक्कल ने कप्तान रजत पाटीदार के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 58 रन की साझेदारी की।

आखिरी ओवरों में हुई छक्कों की बारिश

अंत में टिम डेविड और रजत पाटीदार ने मोर्चा संभालते हुए धमाकेदार बल्लेबाजी की। दोनों ने 35 गेंदों में 99 रन की नाबाद साझेदारी निभाई। पाटीदार ने 19 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए, जिसमें 1 चौका और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं, टिम डेविड ने 25 गेंदों में 3 चौके और 8 छक्कों की मदद से 70 रन की विस्फोटक पारी खेली। दोनों ने मिलकर 44 गेंदों का सामना किया और 118 रन जोड़े, जिसमें 14 छक्के शामिल थे।

इन पारियों के दम पर आरसीबी ने इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। वहीं ये आईपीएल इतिहास का RCB का तीसरा और ओवरऑल 13वां सबसे बड़ा स्कोर है। आईपीएल इतिहास के 4 सबसे बड़े स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद के नाम दर्ज है। आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर हैदराबाद की टीम ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही बेंगलुरु के खिलाफ बनाया था। साल 2024 में SRH ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 287 रन ठोक डाले थे।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खलील अहमद ने सबसे किफायती गेंदबाजी की, जहां उन्होंने 4 ओवर में 37 रन खर्च किए। इसके अलावा सभी गेंदबाजों ने प्रति ओवर 12 या उससे ज्यादा रन लुटाए।

ये भी पढ़ें

SRH vs LSG: ऋषभ पंत ने छीन लिया सनराइजर्स हैदराबाद से मैच, मोहम्मद शमी ने किया कमाल

Also Read
View All

अगली खबर