क्रिकेट

35 लोगों को पीछे छोड़ भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने पवार

भारतीय महिला क्रिकेट के मुख्य कोच पद के लिए बीसीसीआई को मिले 35 आवेदनों में सबसे पीेछे छोड़कर पवार कोच बन गए हैं।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 May 2021, 6:46 PM IST
womnes_cricket_team.jpg

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रमेश पवार को भारतीय महिला सीनियर क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। बीसीसीआई ने इस पद के लिए विज्ञापन दिया था और जिसके लिए उसे 35 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे।

सुलक्षणा नाइक, मदन लाल और रुद्र प्रताप सिंह की तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति ने आवेदकों का साक्षात्कार लिया और उन्होंने रमेश पवार की उम्मीदवारी पर सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की।

भारत के लिए दो टेस्ट और 31 वनडे मैच खेलने वाले पवार इससे पहले जुलाई 2018 से लेकर नवंबर 2018 तक महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच रह चुके हैं। उनके अंडर में भारतीय टीम ने 2018 में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था और साथ ही टीम ने लगातार 14 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच भी जीते थे।

पवार ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई की सीनियर टीम को कोचिंग दी थी और साथ ही वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में गेंदबाजी कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं।

Published on: