क्रिकेट

रमीज राजा अचानक पीसीबी प्रमुख के पद से बर्खास्त, नजम सेठी ने संभाली कमान

Ramiz Raja : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पद से बर्खास्त कर दिया है। अब रमीज राजा के स्थान पर नजम सेठी को पीसीबी का नया अध्यक्ष बनाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस संबंध में जल्द ही प्रधानमंत्री कार्यालय से अधिसूचना जारी की जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2022, 3:47 PM IST
ramiz-raja-sacked-as-pcb-chief-najam-sethi-takes-over.jpg
रमीज राजा अचानक पीसीबी प्रमुख के पद से बर्खास्त, नजम सेठी ने संभाली कमान।

Pakistan Cricket Board : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अचानक रमीज राजा को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया है। पाक पीएम शहबाज ने रमीज राजा के स्थान पर नजम सेठी को पीसीबी का नया अध्यक्ष बनाने के फैसले को भी मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में जल्द ही प्रधानमंत्री कार्यालय से अधिसूचना जारी की जाएगी। बता दें कि रमीज राजा को 2021 में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का प्रमुख बनाया गया था। हाल ही में रमीज राजा भारत को धमकी भी दी थी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर भारतीय टीम एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं आई तो पाकिस्तानी टीम भी वनडे वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं आएगी।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पूर्व पत्रकार नजम सेठी को एक बार फिर से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का प्रमुख नियुक्त करने के साथ ही मौजूदा अध्यक्ष रमीज राजा को हटाने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय से जल्द ही नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी की जाएगी। नजम सेठी इससे पहले भी पीसीबी चीफ कुर्सी संभाल चुके हैं।

पिछले साल ही अध्यक्ष बने थे रमीज

इमरान खान की पार्टी ने जब 2018 के चुनावों में अधिकांश सीटों पर जीत हासिल की थी, तभी नजम सेठी ने पीसीबी प्रमुख के पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और 1992 की विश्व विजेता टीम के खिलाड़ी रमीज राजा को सितंबर 2021 में तीन साल के लिए सर्वसम्मति से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का 36वां अध्यक्ष चुना गया था।

यह भी पढ़े -देश की खातिर इस क्रिकेटर ऐन मौके पर कैंसिल कर दिया था हनीमून का प्लान

इमरान खान से संबंध अच्छे नहीं होने के चलते हटे थे सेठी

नजम सेठी 2018 में पीसीबी के अध्यक्ष पद से हटे थे। उस दौरान इमरान खान प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन उनके इमरान के साथ संबंध अच्छे नहीं होने के कारण उन्हें अपने पद से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा था। नजम सेठी ने 2013 और 2014 में भी पीसीबी के अध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं।

यह भी पढ़े - चेहरे से बहता खून देखकर भी नहीं छोड़ा मैदान, अर्जुन ने ताजा की पिता सचिन की यादें

Published on:
Also Read
View All