26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश की खातिर इस क्रिकेटर ने ऐन मौके पर कैंसिल कर दिया था अपने हनीमून का प्लान

Krishnamachari Srikkanth Birthday : 1983 के विश्व कप में टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले कृष्णमाचारी श्रीकांत का आज 63वां जन्मदिन है। 1983 में विश्व कप जीतकर इतिहास रचने वाले श्रीकांत से जुड़ा एक किस्सा भी है, जिसके बारे में शायद ही लोग जानते हों। उन्होंने एक बार देश की खातिर अपना हनीमून कैंसिल कर दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 21 Dec 2022, 1:35 PM IST

krishnamachari-srikkanth-birthday-srikkanth-canceled-honeymoon-plan-during-world-cup-1983.jpg

देश की खातिर इस क्रिकेटर ऐन मौके पर हनीमून का प्लान कैंसिल कर रचा इतिहास।

Krishnamachari Srikkanth Birthday : टीम इंडिया ने पहली बार 1983 में वनडे विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था। ये तो सभी जानते हैं, लेकिन उससे जुड़ा ऐसा भी एक किस्सा है, जिसके बारे शायद ही क्रिकेट फैंस को पता हो। 1983 का विश्व कप खेलने गई टीम इंडिया में सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत भी शामिल थे। ये किस्सा उन्हीं से जुड़ा है। आज कृष्णमाचारी श्रीकांत अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसलिए आज हम आपको उस खास किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं। वर्ल्ड कप के दौरान श्रीकांत ने सुनील गावस्कर के कहने पर अपना हनीमून प्लान किया था, लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने हनीमून प्लान कैंसिल कर ऐसा इतिहास रचा, जिसकी यादें आज भी क्रिकेट फैंस के जेहन में ताजा हैं।

भारतीय टीम के आक्रामक सलामी बल्लेबाज कृष्‍णमाचारी श्रीकांत का जन्म 21 दिसंबर 1959 को चेन्नई में हुआ था। मार्च 1983 में ही वह शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन, जून में ही इंग्लैंड की मेजबानी होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की वजह से वह हनीमून पर नहीं जा सके। 1983 से पूर्व दो वर्ल्ड कप हुए थे, जिनमें टीम इंडिया ने 6 मैच में से सिर्फ एक ही मुकाबला जीता था।

इसलिए किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारत 1983 में वर्ल्ड कप जीत सकता है। ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगी। उसी बीच सुनील गावस्कर के कहने पर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने इंग्लैंड से सीधे अमेरिका में हनीमून मनाने का प्लान बना लिया था।

कपिल देव पर 10 हजार रुपये बकाया

ग्रुप मुकाबलों में टीम इंडिया ने गजब का प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। ऐसे में श्रीकांत को अपने हनीमून का प्लान कैंसिल करना पड़ा। इसके बाद टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराते हुए इतिहास रच दिया था।

चैंपियन बनने के बाद कृष्णमाचारी श्रीकांत को हनीमून कैंसिल कर देश वापस लौटना पड़ा था। एक बार श्रीकांत ने कहा था कि इसी को लेकर कपिल देव पर 10 हजार रुपये बकाया हैं। हालांकि उन्हें हनीमून कैंसिल करने का कोई मलाल नहीं है, क्योंकि हमने पहली बार विश्व कप की ट्रॉफी उठाई थी।

यह भी पढ़े - ईशान किशन ने चुने दुनिया के टॉप 4 गेंदबाज, जानें कौन-कौन हैं इस लिस्ट में

श्रीकांत का क्रिकेट करियर

यहां बता दें कि कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भारतीय टीम के लिए 43 टेस्ट मैच और 146 वनडे मुकाबले खेले हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2062 रन 29.88 की औसत से बनाए। वहीं, वनडे में श्रीकांत के नाम 4091 रन दर्ज हैं। श्रीकांत के टेस्ट में 2 और एकदिवसीय में 4 शतक हैं।

यह भी पढ़े - इस भारतीय क्रिकेटर को अपनी सीनियर से ही हो गया था प्यार, फिर करनी पड़ी दो शादियां

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग