26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चेहरे से बहता खून देखकर भी नहीं छोड़ा मैदान, अर्जुन ने ताजा की पिता सचिन तेंदुलकर की यादें

Arjun Tendulkar : सचिन तेंदुलकर इन दिनों अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की वजह से सुर्खियों में हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी डेब्यू मैच में शतक जड़ते हुए अपने पिता सचिन तेंदुलकर के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसके बाद से क्रिकेट फैंस अब सचिन और अर्जुन के बीच समानता ढूंढ रहे हैं। इसी कड़ी में अर्जुन के कोच योगराज सिंह ने एक ऐसा खास किस्सा बताया है, जब अर्जुन को देख उन्हें सचिन याद आ गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 21 Dec 2022, 2:44 PM IST

yograj-singh-says-arjun-tendulkar-did-not-left-ground-after-being-hit-rejoice-sachin-tendulkar-memory.jpg

अर्जुन ने ताजा की पिता सचिन तेंदुलकर की यादें।

Arjun Tendulkar : भारत में सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान यूं ही नहीं माना जाता है। उनके कई ऐसे किस्से हैं, जो उन्हें अन्य क्रिकेटरों से विशेष श्रेणी में लाते हैं। इन दिनों सचिन तेंदुलकर अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की वजह से चर्चाओं में हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में गोवा की ओर से रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए पहली पारी में शतक जड़ते हुए अपने पिता के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसके बाद से क्रिकेट फैंस अब सचिन और अर्जुन के बीच समानता ढूंढ रहे हैं। इसी बीच अर्जुन तेंदुलकर के कोच और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह जो खुद भी पूर्व क्रिकेटर रहे हैं, उन्होंने एक ऐसा खास किस्सा बताया है जब उन्हें अर्जुन को देख सचिन की याद आ गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, योगराज सिंह ने अर्जुन तेंदुलकर के साहस और क्रिकेट के प्रति उनके समर्पण को लेकर कहा कि एक दिन अभ्यास के समय अर्जुन मैदान में फील्डिंग कर रहा था। इसी दौरान एक एक डायरेक्‍ट थ्रो अर्जुन की ठोड़ी पर जा लगी थी। अर्जुन का चेहरा लगभग खून निकलने जैसा हो गया था। यह देख उन्होंने अर्जुन से कहा कि जाकर बर्फ लगाओ और प्रैक्टिस के लिए अब कल आना। लेकिन, अर्जुन आराम करने की जगह मैदान पर बर्फ लेकर आ गया और बोला की वह खेलेगा।

डेब्यू मैच में सचिन के मुंह पर लगी थी बॉल

ज्ञात हो कि दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कई बार शानदार पारियां खेलकर टीम इंडिया को मुश्किल परिस्थितियों से उबारा है। ऐसी ही एक किस्सा उनके इंटरनेशनल डेब्यू मैच के दौरान हुआ था, जिसे शायद आज भी कोई भूला नहीं होगा। सचिन तेंदुलकर पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू मैच में बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी बीच एक बॉल उनके मुंह पर आ लगी और मुंह से खून बहने लगा।

यह भी पढ़े - देश की खातिर इस क्रिकेटर ऐन मौके पर कैंसिल कर दिया था हनीमून का प्लान

जोश, जज्बे और जुनून के साथ खेलते थे सचिन

सचिन तेंदुलकर के मुंह से खून बहता देख साथी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ ने कहा कि आप रिटायर्ड हर्ट होकर ग्राउंड से वापस चले जाओ। लेकिन, सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट के प्रति जोश, जज्बा और जुनून ऐसा था कि उन्होंने रिटायर्ड होने से मना कर दिया और कहा कि वह खेलेंगे। अब उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने पुरानी यादों को एक बार फिर ताजा कर दिया है।

यह भी पढ़े -इस भारतीय क्रिकेटर को अपनी सीनियर से ही हो गया था प्यार, फिर करनी पड़ी दो शादियां

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग