क्रिकेट

टी20 टीम से हुए बाहर, वनडे में नहीं बने रन, शुभमन गिल का रणजी ट्रॉफी में भी बुरा हाल

Shubman Gill Flop Show Continues: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का खराब दौर का सिलसिला जारी है। पहले चोट के कारण टीम से बाहर हुए गिल को खराब फॉर्म के चलते टी20 टीम से उपकप्तान होने के बावजूद भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में […]

2 min read
Jan 22, 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल (फोटो- IANS)

Shubman Gill Flop Show Continues: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का खराब दौर का सिलसिला जारी है। पहले चोट के कारण टीम से बाहर हुए गिल को खराब फॉर्म के चलते टी20 टीम से उपकप्तान होने के बावजूद भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी तीसरे मुकाबले में उनसे सबसे ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए और भारत यह सीरीज 2-1 से हार गया।

उनके इसी निराशाजनक प्रदर्शन के बाद घरेलू क्रिकेट से उनकी वापसी की उम्मीद थी। इसी क्रम में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में पंजाब के लिए वापसी की, लेकिन उनका यह कमबैक बेहद निराशाजनक रहा और वे सिर्फ दो गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए, जिससे उनकी फॉर्म और कप्तानी को लेकर बहस और तेज हो गई।

ये भी पढ़ें

इंस्टाग्राम की वो स्टोरी, जिसने प्रिया सरोज के मन में रिंकू सिंह के लिए जगाया प्यार, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में आज 22 जनवरी से राउंड 6 के मैच खेले जा रहे हैं। इसमें पंजाब का मुकाबला सौराष्ट्र से राजकोट में खेला जा रहा है। सौराष्ट्र के पहली पारी में 172 रन के जवाब में खेलने उतरी पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। 53 रन के स्कोर पर टीम के तीन विकेट गिर जाने के बाद कप्तान शुभमन गिल से सभी को उम्मीदें थीं, लेकिन वह बिना खाता खोले ही दूसरी गेंद पर पार्थ का शिकार बने। शून्य के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए। बल्लेबाजों के इस निराशाजनक प्रदर्शन के चलते पंजाब की पहली पारी मात्र 139 रन पर ही सिमट गई।

खराब फॉर्म और बढ़ता दबाव

शुभमन गिल हाल के समय में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज हार के बाद उनकी बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी की भी आलोचना हो रही है। बतौर कप्तान यह उनकी लगातार दूसरी सीरीज हार रही है, इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी भारत को क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी थी। ऑस्ट्रेलिया में कप्तानी डेब्यू के दौरान भी भारत को सीरीज गंवानी पड़ी थी। घरेलू सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में मिली ऐतिहासिक हार ने दबाव और बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें

ऐसी है स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की लाइफ स्टाइल, अमृतसर में आलीशान बंगला, जानें कितनी है नेट वर्थ

Also Read
View All

अगली खबर