क्रिकेट

Ranji Trophy Final: अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई बनी 42वीं बार रणजी चैंपियन, शार्दुल और मुशीर खान रहे मैच के हीरो

फ़ाइनल मुक़ाबले में मुंबई द्वारा दिये गए 538 रन के लक्ष्य का पीछा करने विदर्भ की टीम अपनी दूसरी पारी में 368 रन पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ मुंबई ने 169 से मुकाबला जीत लिया। रणजी में मुंबई ने 42वां खिताब जीता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Mar 2024, 2:35 PM IST
mumbai_vs_vid_ranji_trophy_.jpg

Ranji Trophy 2023-24 Final: रणजी ट्राफी 2023-24 का फ़ाइनल मुक़ाबला मुंबई और विदर्भ के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली मुंबई ने विदर्भ को 169 रनों के बड़े अंतर से हरा 42वीं बार खिताब अपने नाम किया। मुंबई के लिए तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया।

इस मैच में मुंबई ने शार्दुल ठाकुर के 75 रनों की पारी की मदद से पहली पारी में 224 रन बनाए। इसके जवाब में विदर्भ की टीम मात्र 105 पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में मुंबई ने शानदार बल्लेबाजी की और मुशीर खान के 136 रन, श्रेयस अय्यर 95 रन, कप्तान रहाणे के 73 और शम्स मुलानी ने 50 रन की नाबाद पारी की मदद से 418 रन का स्कोर बनाया। मुंबई की कुल बढ़त 537 रन की हुई और विदर्भ के सामने 538 रन का लक्ष्य दिया।

यह भी पढ़ें : बड़े मैच में बोलता है रहाणे का बल्ला! रणजी फाइनल में अजिंक्य ने जड़ा अर्धशतक

जवाब में विदर्भ की टीम अपनी दूसरी पारी में 368 रन पर ऑलआउट हो गई। विदर्भ के लिए कप्तान अक्षय वाडकर ने 103 रनों की शतकीय परी खेली। उनके अलावा करुण नायर ने 74 और हर्ष दुबे ने 65 रन बनाए। करुण नायर और अक्षय वाडकर पांचवें विकेट के लिए 173 गेंदों में 90 रन की साझेदारी की।


यह भी पढ़ें : IPL 2024: बदले हुए कप्तानों के साथ उतरेंगी ये पांच टीम, तीसरा नाम चौंकाने वाला

मुंबई के लिए दूसरी पारी में तनुश कोटियान ने चार सर्वाधिक चार विकेट लिए। वहीं, मुशीर खान और तुषार देशपांडे को दो-दो सफलताए हासिल हुई। धवल कुलकर्णी और शम्स मुलानी को एक-एक विकेट मिला। इसी के साथ मुंबई ने 169 से मुकाबला जीत लिया।

Published on:
Also Read
View All
IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज

SMAT 2026-27: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम का ऐलान, रमनदीप सिंह बने कप्तान