क्रिकेट

मुख्य कोच के दूसरे कार्यकाल में रवि शास्त्री का ध्यान बेंच स्ट्रेंथ मजबूत करने पर

रवि शास्त्री ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेले जाने वाले टेस्ट मैच सम्मान की लड़ाई है।
less than 1 minute read
Ravi Shastri

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का दूसरे कार्यकाल में पूरा ध्यान बेंच स्ट्रेंथ मजबूत करने पर होगा। ये बातें खाड़ी के एक मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उनकी एक नजर युवाओं पर है और दूसरी नजर तीनों फॉर्मेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने पर।

युवाओं को तैयार करना लक्ष्य

रवि शास्त्री ने कहा कि आप यह कभी न भूलें कि आप जीत के लिए खेलते हैं, लेकिन साथ ही युवाओं पर भी ध्यान दें। शास्त्री का मानना है कि युवाओं को टी-20 विश्व कप और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए तैयार करना काफी अहम होगा। उन्होंने कहा कि यह देखते हुए रास्ता तैयार किया जाना चाहिए कि टी-20 विश्व कप के लिए हमारे पास 12 महीने और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए 18-20 महीने का समय है। बदलाव के इस दौर के मद्देनजर युवाओं पर ध्यान देना बेहद अहम है, ताकि वे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ घुल मिल जाएं और हमें एक मजबूत टीम प्रदान करें।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सम्मान की लड़ाई

टीम इंडिया के मुख्य कोच ने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट चैम्पियनशिप सम्मान की लड़ाई होगी। क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हम घर में खेल रहे हैं। एक वजह यह भी है कि यह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप है। इसलिए अब एक से अधिक कारण है कि अच्छा प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा कि हम विश्व की नंबर वन टीम हैं और पिछले तीन साल से शीर्ष पर हैं, इसलिए प्रतिष्ठा भी दांव पर है और टेस्ट चैम्पियनशिप में तो अब अंक भी गिने जाएंगे।

Updated on:
09 Sept 2019 08:16 pm
Published on:
09 Sept 2019 08:15 pm
Also Read
View All
‘सिर्फ 50 रन बनने पर इतना बड़ा जश्न’? रवींद्र जडेजा के ‘स्वॉर्ड सेलिब्रेशन’ से ‘चिढ़ता’ था इंग्लैंड का यह दिग्गज

कौन हैं 23 साल की RCB की क्रिकेटर? जिसके साथ अफ़ेयर के चलते टूटी एश्ले गार्डनर की शादी

Women Asia Cup 2026: श्रीलंकाई टीम का ऐलान, इन तीन स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी, चमारी अटापट्टू की रहेंगी कप्तान

अफ़ेयर के आरोपों के बीच टूटी मोनिका और एश्ले गार्डनर की शादी, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर डाला भावुक पोस्ट

Aus vs Ban टेस्ट के पहले दिन ही लगी रिकॉर्ड की झड़ी, मिचेल स्टार्क बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज, तो हसन महमूद ने भी बनाया महारिकॉर्ड