क्रिकेट

रविंद्र जडेजा पर बॉल टेंपरिंग का आरोप, मैच रेफरी ने कप्तान रोहित और टीम मैनेजर को किया तलब

IND vs AUS 1st Test : टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की कहर बरपाती गेंदों ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को जबरदस्त झटके दिए। पहली पारी में रविंद्र जडेजा के विकेटों के पंच के चलते कंगारू टीम महज 177 रनों पर ढेर हो गई, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया जडेजा के प्रदर्शन को पचा नहीं पा रहा है और उन पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा दिया।
2 min read
• •
Updated: 10 Feb 2023, 9:59 AM IST
ravindra-jadeja-ball-tampering-video-allegation-captain-rohit-sharma-meeting-match-referee-andy-pycroft.jpg
रविंद्र जडेजा पर बॉल टेंपरिंग का आरोप, मैच रेफरी ने कप्तान रोहित और टीम मैनेजर को किया तलब।

IND vs AUS 1st Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुक़ाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर डाल दिया है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की कहर बरपाती गेंदों ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को जबरदस्त झटके दिए। पहली पारी में रविंद्र जडेजा के विकेटों के पंच के चलते कंगारू टीम महज 177 रनों पर ढेर हो गई। नागपुर टेस्ट मैच की पहली पारी में जडेजा का जबरदस्त प्रदर्शन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया पच नहीं रहा है और उन पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा दिया।


जडेजा पर गेंद से छेड़छाड़ के आरोप लगने के बाद मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने सख्त कदम उठाया है। एंडी पाइक्रॉफ्ट भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे टेस्ट मैच के रेफरी हैं। उन्होंने जडेजा पर बॉल टेंपरिंग के आरोप लगने के बाद बड़ा कदम उठाते हुए कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया के मैनेजर को तलब किया।

जडेजा, रोहित और टीम मैनेजर को रेफरी ने दिखाया वीडियो

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट की मानें तो एंडी पाइक्रॉफ्ट ने रोहित शर्मा और टीम के मैनेजर के साथ रविंद्र जडेजा को एक वीडियो दिखाया, जिसमें जडेजा गेंद फेंकने से पहले साथी खिलाड़ी सिराज के पास जाकर उनसे कोई बाम जैसी चीज लेकर उंगलियों में लगाते हैं। मैच रेफरी सिर्फ उन्हें इस घटना के बारे में सूचना देना चाहते थे। हालांकि मैच रेफरी ने जडेजा के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया।

यह भी पढ़े -नागपुर टेस्ट में अश्विन ने एलेक्स केरी को बोल्ड करते ही रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और पूर्व क्रिकेटरों ने उठाए सवाल

इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने मैच रेफरी को बताया कि वायरल वीडियो में जडेजा अपने गेंदबाजी हाथ की तर्जनी पर दर्द निवारक क्रीम लगा रहे थे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अभी इसे लेकर मैच रेफरी से कोई शिकायत नहीं की है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की मीडिया और वहां के पूर्व खिलाड़ी जडेजा पर सवाल उठा रहे हैं।

यह भी पढ़े - इस बल्लेबाज ने रणजी में 23 चौके और 3 छक्कों के साथ ठोका दोहरा शतक

Published on: