3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागपुर टेस्ट में अश्विन ने एलेक्स केरी को बोल्ड करते ही रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

India vs Australia 1st Test : नागपुर टेस्ट में चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट चटकाकर भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। वहीं, रविचंद्रन अश्विन एलेक्स केरी के रूप में ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट चटकाते ही इतिहास रच दिया है। अब अश्विन 450 विकेट हासिल करने वाले भारत के दूसरे तो दुनिया के 9वें गेंदबाज बन गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Feb 2023, 2:26 PM IST

ravichandran-ashwin.jpg

नागपुर टेस्ट में अश्विन ने एलेक्स केरी को बोल्ड करते ही रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड।

Ravichandran Ashwin Records : भारत-ऑस्ट्रेलिया के मध्य चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण इस सीरीज के पहले मुकाबले में दोनों ही टीमों ने अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारी है। नागपुर टेस्ट में भारत की ओर से दो खिलाड़ियों सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर श्रीकर का टेस्ट डेब्यू कराया गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। वहीं, रविचंद्रन अश्विन एलेक्स केरी के रूप में ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट चटकाते ही इतिहास रच दिया है। अब अश्विन 450 विकेट हासिल करने वाले भारत के दूसरे तो दुनिया के 9वें गेंदबाज बन गए हैं।


सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुुनिया के नंबर वन लीजेंड स्पिनर मुथैया मुरलीधरन हैं। जिन्होंने महज 80 टेस्ट में 450 विकेट पूरे किए थे। जबकि आर अश्विन ने अपने 89वें ओवर में 450 विकेट पूरे किए हैं। नागपुर टेस्ट में एलेक्स केरी को क्लीन बोल्ड करते ही अश्विन दुनिया के 9वें ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 450+ विकेट दर्ज हैं।

अश्विन का टेस्ट गेंदबाजी रिकॉर्ड

बता दें कि अश्विन ने टेस्ट डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ नवंबर 2011 में किया था। उन्होंने नागपुर टेस्ट से पहले 88 टेस्ट में 24.30 के गेंदबाजी औसत से 449 विकेट चटकाए थे। इस दौरान अश्विन ने 10 टेस्ट में 7 बार 10 या 10 से ज्यादा विकेट चटकाए। अब वह अनिल कुंबले 619 विकेट के बाद 451 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं।

यह भी पढ़े - डेब्यू टेस्ट कैप पहनते ही भावुक हुए केएस भरत, खुशी में छलके आंसू

ऑस्ट्रेलिया के काम न आई अश्विन से निपटने की खास तैयारी

सबसे अहम बात ये है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत की पिचों पर अश्विन का सामना करने के लिए खास तैयारी की थी। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया ने अश्विन की तरह गेंदबाजी करने वाले रणजी खिलाड़ी महेश पिथिया के सामने नेट्स में पसीना भी बहाया था, लेकिन मैच के दौरान यह सब नाकाफी साबित हुआ।

यह भी पढ़े - सूर्यकुमार यादव ने टेस्ट डेब्यू करते ही बनाया ये खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने