3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूर्यकुमार यादव ने टेस्ट डेब्यू करते ही बनाया ये खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

Suryakumar Yadav : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। नागपुर टेस्ट में भारत की ओर से दो खिलाड़ियों सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर श्रीकर का टेस्ट डेब्यू कराया गया है। भरत टीम इंडिया की ओर से पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं। जबकि सूर्यकुमार यादव टी20 और वनडे के बाद अब टेस्ट डेब्यू कर एक खास रिकॉर्ड बनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Feb 2023, 11:21 AM IST

suryakumar-yadav.jpg

सूर्यकुमार यादव ने टेस्ट डेब्यू करते ही बनाया ये खास रिकॉर्ड।

Suryakumar Yadav Records : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम 5 साल बाद भारत की धरती पर टेस्ट सीरीज खेल रही है। इससे पहले 2017 में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने आई थी, जिसमें टीम इंडिया ने 2-1 से जीत हासिल की थी। ऐसे में यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है। नागपुर टेस्ट में भारत की ओर से दो खिलाड़ियों सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर श्रीकर का टेस्ट डेब्यू कराया गया है। भरत टीम इंडिया की ओर से पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं। जबकि सूर्यकुमार यादव पहले ही टी20 और वनडे में डेब्यू कर चुके हैं।


टी20 और एकदिवसीय क्रिकेट में अपनी धाक जमाने के बाद सूर्यकुमार यादव को आखिरकार भारत की ओर से टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल ही गया है। इसी के साथ सूर्या ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है। सूर्या अब पहले ऐसे भारतीय प्लेेयर बन गए हैं, जिन्होंने 30 साल की उम्र के बाद क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया है।

32 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू

बता दें कि भारत के 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14 मार्च 2021 को डेब्यू किया था। टी20 डेब्यू के दौरान उनकी आयु 30 साल 181 दिन थी। इसके बाद सूर्या ने वनडे में 18 जुलाई 2021 को भारत की ओर से डेब्यू किया। उस दौरान वह 30 साल 307 दिन के थे। आज 9 फरवरी 2022 को सूर्या ने टेस्ट डेब्यू किया है, आज उनकी आयु 32 साल और 148 दिन है।

यह भी पढ़े - भारतीय टीम के इस स्टार खिलाड़ी पर भड़के कपिल देव, बोले- मैं उसे एक जोर से चांटा मारूंगा

ऑस्ट्रेलिया को शुरुआत में ही दो झटके

नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन, ऑस्ट्रेलिया की पारी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। महज दो रन के स्कोर पर ही उसके दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए थे।

मोहम्मद सिराज ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही उस्मान ख्वाजा को एलबीडब्ल्यू आउट किया तो मोहम्मद शमी ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर डेविड वॉर्नर को क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दो विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाकर खेल रही है।

यह भी पढ़े -नागपुर टेस्ट में रन मशीन विराट कोहली को लेकर हरभजन सिंह ने की बड़ी भविष्यवाणी