3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नागपुर टेस्ट में रन मशीन विराट कोहली को लेकर हरभजन सिंह ने की बड़ी भविष्यवाणी

IND vs AUS 1st Test : पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को पूरी उम्मीद है कि रन मशीन कोहली इस सीरीज में फॉर्म में नजर जाएंगे। हरभजन ने कहा कि विराट कोहली के लिए यही वह टाइम है, जब वह अपनी टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाकर खिताब जिताएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Feb 2023, 10:23 AM IST

virat-kohli.jpg

नागपुर टेस्ट में रन मशीन विराट कोहली को लेकर हरभजन सिंह ने की बड़ी भविष्यवाणी।

IND vs AUS 1st Test : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जा रहा है। इस टेस्ट सीरीज में सभी की निगाहें खास तौर से भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर होंगी, क्योंकि पिछले तीन साल से टेस्ट क्रिकेट में उनका बल्ला खामोश रहा है। कोहली के बल्ले से रन तो निकल रहे हैं, लेकिन शतक नहीं लग पा रहे थे। पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह को पूरी उम्मीद है कि रन मशीन कोहली इस सीरीज में फॉर्म में नजर जाएंगे। हरभजन ने कहा कि विराट कोहली के लिए यही वह टाइम है, जब वह अपनी टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाकर खिताब जिताएं।

भज्जी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि विराट कोहली ने अपने करियर में इतने रन बनाए हैं कि लगता हैै कि वह जब भी बल्लेबाजी करने जाएंगे तो शतक तो बनाएंगे, तभी उनकी फॉर्म को फॉर्म कहेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से उनका बल्ला खामोश है, लेकिन उन्होंने जिस तरह से वनडे और टी20 में लय पकड़ी है और दो शतक लगाए हैं। उससे टेस्ट में भी उम्मीद जगी है।

जमकर बोलेगा विराट का बल्ला

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आगे कहा कि अब मुझे लगता है कि यही वह सीरीज है, जिसमें विराट कोहली का बल्ला जमकर बोलेगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन विराट का बल्ला बोलता है तो सभी जानते हैं कि क्या होता है? यदि इस सीरीज को भारतीय टीम को जीतना है तो रन मशीन विराट कोहली को रन बनाने ही होंगे।

यह भी पढ़े -पाकिस्तानी क्रिकेट को बड़ा झटका, अफरीदी पर लगा 2 साल का प्रतिबंध, जानें क्यों

टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जिताना है

हरभजन ने कहा कि हालांकि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका बल्ला नहीं चला था, लेकिन हम जानते हैं कि जब कोहली जैसे खिलाड़ी फॉर्म में आते हैं तो अपनी टीम को जिताकर रहते हैं। यही वह समय है जब टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचाना है और जिताना है। कोहली को शुभकामनाएं और उम्मीद है कि वह शानदार करेंगे।

यह भी पढ़े - भारतीय टीम के इस स्टार खिलाड़ी पर भड़के कपिल देव, बोले- मैं उसे एक जोर से चांटा मारूंगा