3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय टीम के इस स्टार खिलाड़ी पर भड़के कपिल देव, बोले- मैं उसे एक जोर से चांटा मारूंगा

Kapil Dev on Rishabh Pant : विश्व कप विजेता भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अचानक एक बयान दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच शुरू होने से पहले कपिल देव भारतीय टीम इंडिया के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर भड़क उठे हैं। उन्होंने यहां तक कहा है कि मैं उसे एक जोरदार चांटा मारूंगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Feb 2023, 11:51 AM IST

kapil-dev-wants-to-slap-rishabh-pant-team-india-wicketkeeper-batsman-ind-vs-aus.jpg

भारतीय टीम के इस स्टार खिलाड़ी पर भड़के कपिल देव, बोले- मैं उसे एक जोर से चांटा मारूंगा।

Kapil Dev on Rishabh Pant : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने ऋषभ पंत को लेकर अचानक एक बयान देकर सनसनी मचा दी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच शुरू होने से पहले कपिल देव भारतीय टीम इंडिया के इस विकेटकीपर बल्लेबाज पर अचानक भड़क उठे हैं। गुस्साए कपिल देव ने यहां तक कहा है कि मैं उसे एक जोरदार चांटा मारूंगा। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की ओर दिए गए इस तरह के बयान से हर कोई हैरान है। बता दें कि कपिल देव की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 1983 में वर्ल्ड कप जीता था। आइये जानते हैं कि आखिर कपिल देव ने टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए ऐसा क्यों कहा है?


महान क्रिकेटर कपिल देव ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि वह चाहते हैं कि ऋषभ पंत जल्द ठीक हो जाएं और जब वह ठीक हो जाएंगे तो वह उसे जाकर एक जोर से चांटा मारेंगे। उन्होंने कहा कि ऋषभ को अपनी देखभाल करनी चाहिए थी, उनकी चोट के कारण ही पूरी टीम का कॉम्बिनेशन बिगड़ गया है। फिर गुस्सा भी है कि अगर आज के युवा ऐसी गलतियां क्यों करते हैं? इसलिए उसके लिए थप्पड़ होना चाहिए।

भारतीय टीम को बड़ा नुकसान

कपिल देव ने आगे कहा कि ऋषभ पंत को आशीर्वाद और प्यार, भगवान उसे जल्द अच्छी तरह स्वस्थ करे। बता दें कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। ऋषभ पंत के टीम में नहीं होने से बड़ा नुकसान हुआ है, क्योंकि अगर ऋषभ पंत टेस्ट फॉर्मेट में धाकड़ बल्लेबाज के साथ अच्छे विकेटकीपर भी हैं।

यह भी पढ़े - पाकिस्तानी क्रिकेट को बड़ा झटका, अफरीदी पर लगा 2 साल का प्रतिबंध, जानें क्यों

कार हादसे में हुए थे घायल

बता दें कि ऋषभ पंत कार 30 दिसंबर 2022 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वह दिल्ली से अपने गृहनगर रुड़की के लिए निकले थे, लेकिन इसी बीच देहरादून हाईवे पर पंत की कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में ऋषभ पंत को कई गंभीर चोट आई थीं। हालांकि अब ऋषभ पंत अपनी चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं।

यह भी पढ़े - नागपुर टेस्ट के लिए ये होगी भारत की प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय