3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत के इस बल्लेबाज ने 23 चौके और 3 छक्काेंं के साथ ठोका दोहरा शतक, फिर टीम इंडिया में दी दस्तक

Ranji Trophy : टीम इंडिया से बाहर चल रहे एक सलामी बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक ठोकते हुए एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस सलामी बल्लेबाज का नाम मयंक अग्रवाल है। मयंक ने सेमीफाइनल में कप्तानी पारी खेलते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा है। यह मैच कर्नाटक और सौराष्ट्र के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 9 Feb 2023, 3:49 PM IST

mayank-agrawal.jpg

भारत के इस सलामी बल्लेबाज ने 23 चौके और 3 छक्काेंं के साथ ठोका दोहरा शतक।

Ranji Trophy 2023 : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को महज 177 रन पर समेट दिया है। सभी भारतीय क्रिकेट फैंस की नजर इसी मैच पर है, लेकिन इस बीच टीम इंडिया से बाहर चल रहे एक सलामी बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक ठोकते हुए एक बार फिर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस सलामी बल्लेबाज का नाम मयंक अग्रवाल है। मयंक ने सेमीफाइनल में कप्तानी पारी खेलते हुए सौराष्ट्र के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा है। यह मैच कर्नाटक और सौराष्ट्र के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है।


कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल ने 23 चौके और 3 छक्के के साथ 367 गेंद में 200 रन पूरे किए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 54.05 का है। वहीं, मैच की बात की जाए तो कर्नाटक पहले बल्लेबाजी कर रही है। कर्नाटक ने दूसरे दिन 407 रन बनाए हैं। जिसमें मयंक अग्रवाल ने 249 और श्रीनिवास शरथ ने 66 रन की पारियां खेली हैं। अन्य कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना सका।

एक बार फिर दी टीम इंडिया के लिए दस्तक

बता दें कि टीम इंडिया के ओपनर मयंक अग्रवाल ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मार्च 2022 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। उस मैच में मयंक अग्रवाल ने दोनों पारियों में 4 और 22 रन बनाए थे। इसके बाद से वह टीम इंडिया से बाहर हैं। शुभमन गिल के आने के बाद उन्हें मौका नहीं मिल रहा है। हालांकि एक बार फिर उन्होंने रणजी में बड़ी पारी खेलकर टीम इंडिया में दस्तक दी है।

यह भी पढ़े -डेब्यू टेस्ट कैप पहनते ही भावुक हुए केएस भरत, खुशी में छलके आंसू

अग्रवाल का क्रिकेट करियर

मयंक अग्रवाल के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुल 21 टेस्ट मैच खेले हैं। इन टेस्ट की 36 पारियों में उन्होंने 41.33 की औसत से 1488 रन बनाए हैं। भारतीय टीम के लिए 4 शतक, 2 दोहरे शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में मयंक ने 189 चौके और 28 छक्के लगाए हैं।

यह भी पढ़े - नागपुर टेस्ट में अश्विन ने एलेक्स केरी को बोल्ड करते ही रचा इतिहास, बनाया बड़ा रिकॉर्ड