क्रिकेट

IND vs AFG Test Team: रवींद्र जडेजा की क्यों हुई भारतीय टीम से छुट्टी, चीफ सेलेक्टर आगरकर ने बताई जगह

आगरकर ने कहा, "रवींद्र जडेजा टीम का एक अहम हिस्सा हैं। उन्हें इस टेस्ट मैच के लिए आराम दिया गया है। हम दूसरे खिलाड़ियों को मौके देने की कोशिश कर रहे हैं। हमने उन्हें सिर्फ इसी टेस्ट मैच के लिए टीम में नहीं चुना है।"

2 min read
May 19, 2026
भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा। (फोटो सोर्स: ANI)

Ravindra Jadeja Dropped, India vs Afghanistan Test & ODI Squads Announcement: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को टेस्ट टीम के लिए नहीं चुना गया है। चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर ने इसके पीछे की वजह बताई है।

ये भी पढ़ें

संजू सैमसन के साथ फिर सेलेक्टर्स ने किया धोखा, 56 की औसत के बावजूद वनडे टीम में नहीं चुना

जडेजा को आराम दिया गया है

भारतीय टीम की घोषणा करते हुए एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने कहा, "रवींद्र जडेजा टीम का एक अहम हिस्सा हैं। उन्हें इस टेस्ट मैच के लिए आराम दिया गया है। हम दूसरे खिलाड़ियों को मौके देने की कोशिश कर रहे हैं। हमने उन्हें सिर्फ इसी टेस्ट मैच के लिए टीम में नहीं चुना है।"

नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया

बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार, बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्ष दुबे और लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में पहली बार शामिल किया गया है। चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित की। इस टीम में शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है, जबकि ऋषभ पंत की जगह केएल राहुल को उप-कप्तान नियुक्त किया गया। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद बरार, सुथार और दुबे भारत 'ए' टीम के नियमित सदस्य रहे हैं।

कुलदीप और वॉशिंगटन संभालेंगे स्पिन डिपार्टमेंट

शुभमन गिल, केएल राहुल और ऋषभ पंत के अलावा, बल्लेबाजी समूह में यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल शामिल हैं। इस मैच के लिए रवींद्र जडेजा को आराम दिया गया है, इसलिए स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर संभालेंगे।

सुथार और दुबे को टीम में शामिल करने से चयन समिति का यह इरादा झलकता है कि वे रेड-बॉल क्रिकेट में भारत के स्पिन गेंदबाजी संसाधनों का विस्तार करना चाहते हैं। तेज गेंदबाजी विभाग में, मोहम्मद सिराज आक्रमण की अगुवाई करेंगे। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।

अफगानिस्तान से दूसरी बार खेला जाएगा टेस्ट

अफगानिस्तान के खिलाफ यह मैच भारत का पहला टेस्ट मैच है, जो पिछले साल अपने घर में दक्षिण अफ्रीका से 2-0 से मिली हार के बाद खेला जा रहा है। हालांकि यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र का हिस्सा नहीं है, फिर भी भारत के रेड-बॉल क्रिकेट के लिए इसका काफी महत्व है, क्योंकि इसके बाद उन्हें श्रीलंका और न्यूजीलैंड के दो-दो मुकाबलों के दौरे पर जाना है।

भारत और अफगानिस्तान ने इससे पहले आपस में सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है। साल 2018 में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया यह मैच सिर्फ दो दिनों में ही खत्म हो गया था, जिसमें भारत ने एक पारी और 262 रनों से जीत हासिल की थी।

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच न्यू चंडीगढ़ में 6 जून से खेला जाएगा। इसके बाद 14-20 जून के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का आयोजन धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में होगा।

दोनों सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा (फिटनेस के आधार पर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (फिटनेस के आधार पर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।

भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साईं सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, हर्ष दुबे और गुरनूर बरार।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 Playoff Scenarios: LSG से अगर RR जीती तो क्या PBKS, CSK, DC और KKR के क्वालिफ़िकेशन पर क्या पड़ेगा असर? यहां समझें
Published on:
19 May 2026 05:33 pm
Also Read
View All