क्रिकेट

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने भगवान वेंकटेश्वर से मांगी ये मन्नत, पिछले साल भी पूरी हुई थी मनोकामना

Rajat Patidar and Jitesh Sharma visit Tirumala temple: सीएसके के खिलाफ मैच से पहले RCB के कप्तान रजत पाटीदार जितेश शर्मा के साथ तिरुमाला मंदिर पहुंचे। जहां उन्‍होंने पिछली साल की तरह जीत की मन्‍नत मांगी।

2 min read
Apr 04, 2026
भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए तिरुमाला मंदिर पहुंचे आरसीबी के कप्‍तान रजत पाटीदार। (फोटो सोर्स: IANS)

Rajat Patidar and Jitesh Sharma visit Tirumala temple: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा के साथ शनिवार को पवित्र तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। ये मंदिर आंध्र प्रदेश में शेषचलम पहाड़ियों के ऊपर स्थित है। तिरुमाला का वेंकटेश्वर मंदिर हिंदू धर्म के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। जहां भगवान वेंकटेश्वर (विष्णु के अवतार) मूर्ति रूप में विराजमान हैं। पाटीदार और जितेश पिछले साल भी सीएसके के खिलाफ मैच से पहले इस मंदिर में गए थे। उस मैच में आरसीबी ने जीत हासिल की थी और पहली बार आईपीएल का खिताब भी जीता था।

ये भी पढ़ें

‘मुझसे क्यों पूछ रहे हो?’ लंदन में ठिकाना बनाने के बाद ओवरसीज खिलाड़ी कहकर तंज कसे जाने पर Virat Kohli ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में पिता बने हैं रजत पाटीदार

बता दें कि रजत पाटीदार हाल ही में पिता बने हैं। वह 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में अच्छे फॉर्म में नजर आए थे। पाटीदार ने 12 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली थी। जबकि जितेश शर्मा पिछले मैच में फ्लॉप रहे थे। सीएसके के खिलाफ वह बड़ी पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने की कोशिश करेंगे।

आईपीएल 2026 में जीत से आगाज

आरसीबी ने आईपीएल 2026 का उद्घाटन मैच एसआरएच के खिलाफ खेला था और बेहतरीन जीत दर्ज की थी। आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 9 विकेट पर 201 रन बनाए थे। आरसीबी ने विराट कोहली के 38 गेंदों पर नाबाद 69 और देवदत्त पड्डिकल के 26 गेंदों पर बनाए 61 रन की बदौलत 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता था। आरसीबी के लिए इस मैच में अनफिट जोश हेजलवुड की जगह खेले न्यूजीलैंड के जैकब डफी ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी और 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

5 मार्च को सीएसके से भिड़ंत

आईपीएल 2026 में आरसीबी अपना दूसरा मुकाबला रविवार को अपने घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। सीएसके अपने पहले दो मुकाबले हारकर पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है। टीम को अपनी पहली जीत का इंतजार है। जबकि आरसीबी अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

Published on:
04 Apr 2026 02:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर