8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhuvneshwar Kumar के चयन को लेकर सेलेक्टर्स से हो गई बड़ी चूक, अब टीम में करना होगा फेरबदल

Bhuvneshwar Kumar: BCCI के सेलेक्‍टर्स ने भुवनेश्‍वर कुमार चयन करते समय एक बड़ी गलती कर दी है। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में चुनने से पहले उन्‍हें हांगकांग सिक्‍सेस के लिए कप्‍तान भी चुना था। इन दोनों इवेंट की तारीखों में टकराव के चलते अब एक टीम में सेलेक्‍टर्स को बदलाव करना होगा।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 08, 2026

Mohit Sharma on Bhuvneshwar Kumar

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्‍वर कुमार। (फोटो-ANI)

Bhuvneshwar Kumar selection: अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्‍वर कुमार आखिरकार चार लंबे इंतजार के बाद भारतीय टी20 टीम में जगह बनाने में सफल हो गए हैं। यह उनके इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते ही संभव हो सका है। उन्‍हें न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुना गया है, जो 22 अक्‍टूबर से 1 नवंबर तक खेली जाएगी। लेकिन, क्‍या आप जानते हैं कि उनके चयन को लेकर भारतीय सेलेक्‍टर्स से एक बड़ी चूक हो गई, जिसके चलते एक टीम में अब बदलाव करना पड़ेगा।

न्‍यूजीलैंड दौरे से टकरा रहीं हांगकांग सिक्‍सेस की तारीखें

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चयनकर्ताओं ने न्‍यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान करने से पहले हांगकांग सिक्‍सेस के लिए टीम चुनी थी, जिसमें भुवनेश्‍वर कुमार (कप्‍तान), क्रुणाल पंड्या, शशांक सिंह, नीतीश राणा, टी नटराजन, राहुल तेवतिया और राहुल त्रिपाठी का चयन किया था। ये टूर्नामेंट 30 अक्‍टूकर से 1 नवंबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की तारीखें न्‍यूजीलैंड के दौरे से टकरा रही हैं। ऐसे में भुवनेश्‍वर कुमार न्‍यूजीलैंड दौरे पर रहने के चलते हांगकांग सिक्‍सेस में हिस्‍सा नहीं ले पाएंगे। इसलिए सेलेक्‍टर्स को अपनी गलती में सुधार करते हुए भुवी की जगह इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में बदलाव करना होगा।

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026-27

तारीखमैचमुकाबलास्थान
22 अक्टूबरपहला T20Iन्यूजीलैंड vs भारतक्राइस्टचर्च
24 अक्टूबरदूसरा T20Iन्यूजीलैंड vs भारतक्राइस्टचर्च
27 अक्टूबरतीसरा T20Iन्यूजीलैंड vs भारतवेलिंगटन
30 अक्टूबरचौथा T20Iन्यूजीलैंड vs भारतऑकलैंड
1 नवंबरपांचवां T20Iन्यूजीलैंड vs भारतहैमिल्टन

हांगकांग सिक्सेस 2026: पूरा शेड्यूल (30 अक्टूबर - ग्रुप स्टेज)

समयमुकाबला
सुबह 6:15ऑस्ट्रेलिया vs हांगकांग
सुबह 7:10बांग्लादेश vs स्कॉटलैंड
सुबह 8:05पाकिस्तान vs यूएई
सुबह 9:00दक्षिण अफ्रीका vs ओमान
सुबह 9:55हांगकांग vs इंग्लैंड
सुबह 10:50बांग्लादेश vs श्रीलंका
सुबह 11:45भारत vs पाकिस्तान
दोपहर 12:40दक्षिण अफ्रीका vs अफगानिस्तान
दोपहर 1:35इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया

31 अक्टूबर - ग्रुप स्टेज और सेमीफाइनल

समयमुकाबला
सुबह 6:15ओमान vs अफगानिस्तान
सुबह 7:10स्कॉटलैंड vs श्रीलंका
सुबह 8:05यूएई vs भारत
सुबह 9:00बाउल सेमीफाइनल-1
सुबह 9:55बाउल सेमीफाइनल-2
सुबह 10:50प्लेट सेमीफाइनल-1
सुबह 11:45प्लेट सेमीफाइनल-2
दोपहर 12:40कप सेमीफाइनल-1
दोपहर 1:35कप सेमीफाइनल-2

1 नवंबर - फाइनल

समयमुकाबला
सुबह 7:10बाउल प्लेऑफ
सुबह 8:05प्लेट प्लेऑफ
सुबह 9:00कप प्लेऑफ
सुबह 9:55हांगकांग महिला vs चीन महिला प्रदर्शनी मैच
सुबह 10:50बाउल फाइनल
सुबह 11:45प्लेट फाइनल
दोपहर 12:40कप फाइनल

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग