25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Sports / Cricket News / IND vs WI 2nd T20I: भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 पर बारिश और तूफान का साया, जानें मैच के दौरान रांची में हर घंटे के मौसम का हाल

IND vs WI 2nd T20I: भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 पर बारिश और तूफान का साया, जानें मैच के दौरान रांची में हर घंटे के मौसम का हाल

IND vs WI 2nd T20I Ranchi Weather Report: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले पर बारिश और आंधी-तूफान का साया मंडरा रहा है। रांची का मौसम खराब होने के चलते मैच के ओवरों में कटौती हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 Oct 2026, 6:20 PM IST

IND vs WI 2nd T20I Ranchi Weather Report

रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्‍टेडियम का नजारा। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/Sportskeeda)

IND vs WI 2nd T20I Ranchi Weather Forecast: पांच मैचों की घरेलू टी20 सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में जीतने के बाद भारतीय टीम वेस्‍टइंडीज का सामना करने के लिए रांची में पहुंच चुकी है। श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली टीम इंडिया इस मैच को जीतकर अपनी बढ़त को दोगुना करने के इरादे से उतरेगी। इसके लिए भारतीय टीम तैयारियों में जुटी हुई है, लेकिन इसी बीच रांची के मौसम को लेकर परेशान करने वाली खबर आ रही है। क्‍योंकि इन दिनों रांची का मौसम काफी बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार 9 अक्‍टूबर को मैच के दौरान भी बारिश और आंधी-तूफान आने की चेतावनी जारी की गई है। आइये इस मैच के दौरान रांची के हर घंटे के मौसम का हाल आपको बताते हैं।

रांची के मौसम का हाल

एक्‍यूवेदर के मुताबिक, शुक्रवार को रांची में 55 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई गई है। दिन भर करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। हालांकि बीच-बीच में मौसम साफ भी रहेगा। इसका मतलब है कि भले ओवर में कटौती हो जाए, लेकिन दर्शकों को एक नतीजे वाला मैच देखने को मिल सकता है।

IND vs WI 2nd T20 के दौरान रांची में हर घंटे के मौसम का हाल

समयबारिश की संभावनामौसम का हाल
शाम 6 बजे49%मैच से पहले बारिश के आसार। 6:30 बजे होने वाले टॉस में देरी हो सकती है। करीब 11 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
शाम 7 बजे54%मैच शुरू होने के समय बारिश की संभावना बढ़ेगी। आंधी-तूफान के भी आसार। करीब 15 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
रात 8 बजे55%बारिश की संभावना सबसे ज्यादा। आसमान पूरी तरह बादलों से घिरा रहेगा और आंधी-तूफान की आशंका।
रात 9 बजे49%बारिश की संभावना घट सकती है। आसमान साफ होने के भी आसार।
रात 10 बजे34%बारिश की संभावना कम होगी। करीब 7 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
रात 11 बजे34%मैच के आखिरी घंटे में भी बारिश की संभावना। आसमान साफ रहने के आसार।

भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।

वेस्टइंडीज की टीम

शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), रोस्टन चेस, शिमरॉन हेटमायर, मैथ्यू फोर्ड, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, अकील हुसैन, आमिर जंगू, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमर स्प्रिंगर।