8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका, कगिसो रबाडा हुए बाहर

Kagiso Rabada Ruled out: ऑस्‍ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच शुक्रवार से शुरू होने जा रही तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज से पहले मेजबान प्रोजियाज टीम को बड़ा झटका लगा है। उसका सबसे खतरनाक गेंदबाज कगिसो रबाडा पहले टेस्‍ट से बाहर हो गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 08, 2026

Kagiso Rabada Ruled out

कगिसो रबाडा के विकेट का जश्‍न मनाती साउथ अफ्रीकी टीम। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Kagiso Rabada Ruled out from 1st Test: आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत ऑस्‍ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज का आगाज शुक्रवार 9 अक्‍टूबर से होने जा रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला डरबन में खेला जाना है, लेकिन इससे पहले मेजबान प्रोटियाज टीम को बड़ा झटका लगा है। उसके स्‍टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।

एनरिक नॉर्टजे की 2023 बाद टेस्‍ट क्रिकेट में वापसी

डिफेंडिंग आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साउथ अफ्रीका ने गुरुवार को डरबन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को बाहर रखा गया है, क्योंकि वह चोट के बाद अपनी रिकवरी और फिटनेस पर काम कर रहे हैं। रबाडा इस साल मई के आखिर में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलने के बाद से किसी भी लेवल पर नहीं खेले हैं। उनकी जगह एनरिक नॉर्टजे 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने आखिरी मैच के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।

साउथ अफ्रीका ने चुनी बैलेंस्‍ड टीम

प्रोटियाज ने पहले टेस्ट के लिए एक अच्छी तरह से बैलेंस्ड प्‍लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उभरते हुए टैलेंट को शामिल किया गया है। टेम्बा बावुमा टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंघम और ट्रिस्टन स्टब्स बैटिंग डिपार्टमेंट में गहराई देंगे। वियान मुल्डर और मार्को जेनसेन के ऑल-राउंड ऑप्शन देंगे, जबकि काइल वेरिन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। बॉलिंग अटैक में स्पिन जोड़ी केशव महाराज और साइमन हार्मर के साथ एनरिक नोर्टजे और मार्को जेनसेन की तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्‍मेदारी संभालेंगे।

WTC फाइनल के लिहाज से तीनों टेस्‍ट महत्‍वपूर्ण

बता दें कि इस सीरीज का पहला मुकाबला 9 अक्‍टूबर से डरबन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 18 अक्‍टूबर से गकेबरहा और सीरीज का तीसरा और आखिरी 27 अक्‍टूबर से केप टाउन में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में तीनों मैच अहम हैं, इसलिए दोनों टीमें मजबूत शुरुआत करने और पूरी सीरीज में मोमेंटम बनाए रखने का लक्ष्य रखेंगी।

साउथ अफ्रीका प्लेइंग इलेवन

एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंघम, टेम्बा बावुमा, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरिन, मार्को जेनसेन, साइमन हार्मर, केशव महाराज और एनरिक नोर्टजे।