क्रिकेट

RCB sale: अंतिम चरण में पहुंची RCB की बिक्री, कीमत लगभग 2 बिलियन डॉलर तय, रेस में ये दो दावेदार

स्वीडन की प्राइवेट इक्विटी फर्म EQT ने बड़ी बोली लगाई है। वहीं दूसरा दावेदार एक कंसोर्टियम है, जिसमें मानिपल अस्पताल वाले रंजन पाई, अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म केकेआर और सिंगापुर की निवेश कंपनी टेमासेक शामिल हैं। इन दोनों के बीच अब सीधी टक्कर देखने को मिल रही है और अंतिम फैसला जल्द हो सकता है।
2 min read
Mar 18, 2026
IPL 2026 schedule awaits election dates
आईपीएल 2025 के खिताब के साथ आरसीबी की टीम। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/RCBTweets)

IPL 2026, sale of Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 शुरू होने से पहले गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लेकर एक बड़ी खबर आई है। यह लोकप्रिय फ्रेंचाइजी अब बिकने के कगार पर है और इसकी बोली 2 बिलियन डॉलर यानि करीब 16 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक, डियाजियो की सहायक कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्सके स्वामित्व वाली इस फ्रेंचाइज़ी के लिए दो पक्षों ने बाइंडिंग बोली जमा कर दी है।

रेस में अब सिर्फ दो दावेदार

स्वीडन की प्राइवेट इक्विटी फर्म EQT ने बड़ी बोली लगाई है। वहीं दूसरा दावेदार एक कंसोर्टियम है, जिसमें मानिपल अस्पताल वाले रंजन पाई, अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म केकेआर और सिंगापुर की निवेश कंपनी टेमासेक शामिल हैं। इन दोनों के बीच अब सीधी टक्कर देखने को मिल रही है और अंतिम फैसला जल्द हो सकता है।

2 बिलियन डॉलर के आसपास हो सकती है डील

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आरसीबी की वैल्यूएशन कितनी होगी। शुरुआती संकेतों के मुताबिक मौजूदा मालिक करीब 2 बिलियन डॉलर (लगभग 16,000 करोड़) की कीमत चाहते थे। बताया जा रहा है कि EQT ने अपनी बोली को लगभग 2 बिलियन डॉलर तक पहुंचा दिया है। हालांकि, कई निवेशक इतनी बड़ी रकम लगाने से हिचक रहे हैं, क्योंकि अगली आईपीएल मीडिया राइट्स डील में बड़ा उछाल आने की संभावना कम है।

अगले 45-90 दिनों में होगा फैसला

अब बिक्री प्रक्रिया एक्सक्लूसिविटी फेज में जाएगी, जहां बोली लगाने वालों का मूल्यांकन किया जाएगा। बाजार सूत्रों के मुताबिक, इसमें 45 से 90 दिन लग सकते हैं। हालांकि डियाजियो ने 31 मार्च तक डील फाइनल करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब नए मालिक के सितंबर या अक्टूबर तक सामने आने की संभावना है।

राजस्थान रॉयल्स में भी जबरदस्त दिलचस्पी

आरसीबी के अलावा राजस्थान रॉयल्स (RR) के भी बिकने की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि कम से कम तीन पक्षों ने बाइंडिंग बिड जमा की है, जिसमें अदित्या बिरला ग्रुप को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। पहले संकेत थे कि फ्रेंचाइज़ी सिर्फ मेजॉरिटी हिस्सेदारी बेचना चाहती है, लेकिन अब पूरी हिस्सेदारी बेचने पर भी विचार किया जा रहा है।

1.1 से 1.35 बिलियन डॉलर के बीच बोली

RR को 1.1 से 1.35 बिलियन डॉलर के बीच की बोलियां मिली हैं। इस बिक्री प्रक्रिया को रायने ग्रुप संभाल रहा है, जिसने पहले चेल्सी और मेंचेस्टर यूनाइटेड जैसे प्रदीद्ध फूटबल क्लबों की बिक्री भी करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, अदित्या बिरला ग्रुप और अमेरिकी निवेशक डेविड ब्लिट्ज़र ने मिलकर एक कंसोर्टियम बनाकर बिड डाली है। इसके अलावा एक अन्य कंसोर्टियम और एक बड़ा भारतीय मीडिया हाउस भी रेस में बना हुआ है।

Updated on:
18 Mar 2026 03:38 pm
Published on:
18 Mar 2026 03:38 pm
Also Read
View All
IND vs SL Test: सिर्फ इन तीन भारतीय खिलाड़ियों के पास है श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव, क्या फिर बल्लेबाजों का होगा बुरा हाल?

IND vs SA: दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय महिला टीम, टेस्ट और वनडे के अलावा खेले जाएंगे 3 टी20 मुक़ाबले

IND vs SL Warmup Match: भारत के लिए वॉर्मअप मैच के लिए श्रीलंका क्रिकेट इलेवन टीम का ऐलान, सोनल दिनुशा बने कप्तान

ENG vs PAK: इंग्लैंड को बड़ा झटका, घुटने की चोट के चोट के कारण जैकब बेथेल टेस्ट सीरीज से बाहर

फिटनेस टेस्ट में सीनियर क्रिकेटर्स की मनमानी, गौतम गंभीर के ‘चहेते’ को अनफिट होने के बावजूद कर दिया पास! रिपोर्ट में बड़ा खुलासा