क्रिकेट

WPL 2026: लगातार चौथा फ़ाइनल हारी DC, RCB ने दूसरी बार जीता खिताब, मंधाना-जॉर्जिया ने जड़े तूफानी अर्धशतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

2 min read
Feb 06, 2026
WPL 2026
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया (Photo - BCCI)

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals, Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए फ़ाइनल मुक़ाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को छह विकेट से हारा दिया। इसी के साथ दिल्ली लगातार चौथा फ़ाइनल हार गई।

इससे पहले आरसीबी ने डब्ल्यूपीएल 2023/24 का खिताब अपने नाम किया था। इस लीग का पहला और तीसरा सीजन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने अपने नाम किया था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी जीतने का मौका गंवा बैठी।

गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट खोकर 203 रन बनाए। इस टीम को शेफाली वर्मा और लिजेल ली की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.5 ओवरों में 49 रन की साझेदारी की। शेफाली 20 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि लिजेल ली ने 37 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। कैपिटल्स 72 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी।

यहां से जेमिमा रोड्रिगेज ने लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। जेमिमा 37 गेंदों में 8 चौकों के साथ 57 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद चिनले हेनरी (नाबाद 35) ने वोल्वार्ड्ट (44) के साथ चौथे विकेट के लिए 54 रन जुटाकर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। विपक्षी खेमे से सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

इसके जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम ने 9 के स्कोर पर ग्रेस हैरिस (9) का विकेट खो दिया था। यहां से कप्तान स्मृति मंधाना ने जॉर्जिया वोल के साथ दूसरे विकेट के लिए 92 गेंदों में 165 रन जोड़कर मैच आरसीबी की पकड़ में ला दिया।

174 के स्कोर पर टीम को जॉर्जिया वोल के रूप में दूसरा झटका लगा। जॉर्जिया 54 गेंदों में 14 चौकों के साथ 79 रन बनाकर आउट हुईं। अगले दो ओवरों में टीम ने ऋचा घोष (6) और कप्तान मंधाना का विकेट गंवा दिया। मंधाना 41 गेंदों में 3 छक्कों और 12 चौकों के साथ 87 रन बनाकर आउट हुईं।

यहां से मुकाबला रोमांचक बन गया था, लेकिन राधा यादव ने 5 गेंदों में 2 चौकों के साथ 12 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई। कैपिटल्स की तरफ से चिनले हेनरी ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि नंदिनी शर्मा और मिन्नु मणि ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Published on:
06 Feb 2026 07:22 am
Also Read
View All
Ind vs Afg 3rd ODI: यशस्‍वी जायसवाल के शतक के दम पर भारत ने अफगानिस्‍तान को 9 विकेट से रौंदा, 3-0 से किया सूपड़ा साफ

Rohit Sharma ने ODI क्रिकेट में रचा इतिहास, 1100 चौकों के साथ बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जो पूरे करियर में लारा और द्रविड़ भी नहीं बना सके

IND vs SA Playing 11: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेपॉक के 39 साल के ODI इतिहास में पहला बेस्‍ट बॉलिंग फिगर, प्रसिद्ध कृष्‍णा ने तोड़े रवि रामपॉल और आकिब जावेद के रिकॉर्ड

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा की ‘खतरनाक’ गेंदबाजी के सामने अफगानिस्तान 218 पर ढेर, हशमतुल्लाह शाहिदी ने जड़ा शतक