क्रिकेट

RCB vs MI: मरने दो उसे… क्रुणाल पंड्या की चोट पर कमेंट्री के दौरान ये क्या बोल गए बद्रीनाथ

क्रुणाल को दर्द में देख मुंबई इंडियंस के विकेट कीपर रायन रिकल्टन उनकी मदद के लिए आगे आए। तभी तमिल कमेंट्री बॉक्स में बैठे चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ के कुछ ऐसा कहा, जिसने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।
3 min read
May 11, 2026
IPL 2026
ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 2 विकेट से जीत दिलाई (photo - IPL)

Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 54वां मुकाबला गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। यह मुक़ाबला आरसीबी के दूसरे होम ग्राउंड रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुक़ाबले में ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 2 विकेट से जीत दिलाई।

क्रुणाल ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंद पर पांच छक्के और चार चौके की मदद से 73 रन बनाए। इस दौरान उन्हें कई चोट लगीं। रायपुर में गर्मी और उमस की वजह से क्रुणाल को बल्लेबाजी के दौरान क्रैंप भी आया और वो दर्द से कराहते हुए जमीन पर लेट गए। क्रुणाल को दर्द में देख मुंबई इंडियंस के विकेट कीपर रायन रिकल्टन उनकी मदद के लिए आगे आए। तभी तमिल कमेंट्री बॉक्स में बैठे चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व खिलाड़ी एस बद्रीनाथ के कुछ ऐसा कहा, जिसने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है।

बद्रीनाथ पर फैंस ने उठाए सवाल

सोशल मीडिया में विपिन तिवारी नाम के एक फैंस ने दावा किया कि बद्रीनाथ ने कमेंट्री के दौरान कहा कि रिकल्टन को क्रुणाल पंड्या की मदद नहीं करनी चाहिए और उन्हें जमीन पर ही क्रैंप से मरने देना चाहिए ताकि आरसीबी ये मुकाबला हार जाए। इस बयान के बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए और उन्हें कमेंट्री पैनल से हटाने की मांग की जाने लगी। विपिन तिवारी नाम के एक यूजर ने लिखा, "साथ कमेंटेटर ने कहा, "कितनी अच्छी बात है कि रिकल्टन बार-बार क्रुणाल की मदद कर रहे हैं।" इसपर बद्रीनाथ ने कहा, "उनकी मदद करने की वजाए उन्हें वहीं मरने के लिए छोड़ देना चाहिए, ताकि आरसीबी हार जाये।"

क्या सच में बद्रीनाथ ने ऐसा कुछ कहा

लेकिन असल में बद्रीनाथ ने ऐसा कुछ नहीं कहा है और एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी सफाई भी दी है। बद्रीनाथ ने लिखा, "उसे वहीं मरने दो', ते मेरा एट्टीट्यूड नहीं है। मैं जाकर उसकी मदद करूंगा। रायन रिकलटन का यह बहुत अच्छा कदम है.. इसके लिए उन्हें और मुंबई इंडियंस को 'फेयर प्ले' पॉइंट्स मिलने चाहिए। यही बात मैंने ऑन-एयर कही थी, उन लोगों के लिए जो बोलचाल वाली तमिल नहीं समझते।"

सीजन की सातवीं जीत का श्रेय कप्तान रजत पाटीदार ने क्रुणाल पांड्या को दिया। एमआई के खिलाफ मिली जीत के बाद आरसीबी के कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि अब मेरी पल्स सामान्य है, लेकिन यह बहुत कड़ा मैच था। कुल मिलाकर यह शानदार मुकाबला रहा और खासतौर पर क्रुणाल पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया। वह हमारी इस जीत के सूत्रधार रहे।" क्रुणाल को नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने के फैसले पर रजत ने कहा, "मुझे लगता है कि यह हमारा (टीम का) फैसला था। मुझे लगता है कि हमने टीम मीटिंग वगैरह में इस पर बात की है। हम जानते हैं कि वह इस तरह की पारियां खेल सकते हैं। वह पहले भी नंबर पांच पर खेल चुके हैं। हालांकि, हम उन्हें नंबर पांच पर खेलने का मौका देना चाहते थे और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। क्रुणाल के पास काफी अनुभव है और वह बड़े स्टेज या फिर दबाव भरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हैं।"

भुवनेश्वर ने किया शानदार प्रदर्शन

भुवनेश्वर ने इस मुकाबले में अपनी गेंदबाजी से हर किसी को खासा प्रभावित किया। उन्होंने 23 रन देकर 4 विकेट निकाले। भुवनेश्वर के स्पेल पर बात करते हुए रजत ने कहा, "मुझे लगता है कि यह अविश्वसनीय है। मेरे हिसाब से जिस तरह से उन्होंने (भुवनेश्वर) गेंद पर अपना कंट्रोल बनाए रखा वो शानदार था। दूसरे पेस वाले इस तरह के विकेट पर यह करना आसान नहीं होता है। मुझे लगता है कि भुवनेश्वर को खेलना काफी कठिन है।"

रजत ने एमआई को 166 रनों के टोटल पर रोकने के लिए आरसीबी के गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हालांकि, उन्होंने माना कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए इस लक्ष्य को आसानी से चेज किया जाना चाहिए था। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 166 रन लगाए। हालांकि, आरसीबी 167 रनों के लक्ष्य को मैच की आखिरी गेंद पर चेज करने में सफल रही। इस जीत के साथ ही आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

Published on:
11 May 2026 04:13 pm
Also Read
View All
IND vs IRE T20: पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते दिखेंगे श्रेयस अय्यर, आयरलैंड के खिलाफ ये होंगी चुनौती

IND vs ENG: संजू सैमसन को वनडे टीम में मिलनी चाहिए थी जगह, पढ़ें एबी डी विलियर्स ने ऐया क्यों कहा?

IND vs IRE Weather Report: वैभव सूर्यवंशी का ड्रीम डेब्यू कल धुलने की कगार पर, आयरलैंड के खिलाफ मैच में बारिश डाल सकती है खलल, जानें वेदर रिपोर्ट

Sai Sudharsan century: गॉल में गरजा साई सुदर्शन का बल्ला, श्रीलंका-ए के खिलाफ जड़ा 9वां फर्स्ट क्लास शतक, पडीक्कल ने किया निराश

IND vs IRE T20: मैच से एक दिन पहले अचानक बदला समय, अब 7 नहीं इतने बजे से शुरू होगा मुक़ाबला, वैभव सूर्यवंशी का दिखेगा जलवा