क्रिकेट

IPL 2026 Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप की तरह 7 बजे नहीं इतने बजे शुरू होंगे IPL के मुक़ाबले, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

RCB vs SRH, When and Where to watch: आईपीएल 2026 के सभी मैच आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है।
less than 1 minute read
Mar 27, 2026
RCB vs SRH, IPL 2026
आईपीएल 2026 का मुक़ाबला RCB और SRH के बीच खेला जा रहा है (Photo - IPL Official Site)

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Live Streaming, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें संस्करण का पहला मुकाबला गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 भी भारत में ही हुआ था और उसके सभी मुक़ाबले शाम 7 बजे से शुरू हुए थे। ऐसे में बेंगलूरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मैच कितने बजे शुरू होगा? यह एक बड़ा सवाल है। आइए जानते हैं आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं आईपीएल के सभी मुक़ाबले।

RCB vs SRH: कब खेला जाएगा आईपीएल का पहला मैच?
आईपीएल 2026 का पहला मुक़ाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार यानि 28 मार्च को खेला जाएगा।

RCB vs SRH: कहां खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मैच?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुक़ाबला बेंगलूरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

RCB vs SRH: कब शुरू होगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मुकाबला?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 7 बजे होगा।

RCB vs SRH: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे आईपीएल 2026 के सभी मैच?
आईपीएल 026 के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

RCB vs SRH: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं आईपीएल के लाइव मैच?
आईपीएल के सभी मैचों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो हॉटस्टार ऐप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

Published on:
27 Mar 2026 12:54 pm
Also Read
View All
‘वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी है’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Eng vs Ind 2nd T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर में डेब्‍यू करेंगे? कोच मोर्ने मोर्केल के जवाब ने तोड़े करोड़ों फैंस के दिल

Eng vs Ind 2nd T20I: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्‍यू से पहले खौफ में इंग्‍लैंड, प्‍लेइंग XI में जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग बनेंगे डेब्‍यूटेंट

SL A vs IND A: साई सुदर्शन ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ किया कमाल, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत को एक साथ पछाड़ा

‘वैभव के लिए संजू को टीम से हटाना गलत, मैनेजमेंट को सैमसन पर भरोसा दिखाना चाहिए’: दिनेश कार्तिक