क्रिकेट

रिकी पोंटिंग ने चुने T20I के टॉप-5 खिलाड़ी, नंबर वन का नाम जान चौंक जाएंगे आप

तीन बार के वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान रिकी पोंटिंग ने मौजूदा समय में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टॉप 5 खिलाड़ियों का चयन किया है। उनकी इस लिस्ट में दो भारतीयों को भी शामिल किया है। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान, इंग्लैंड और अफगानिस्तान से एक-एक खिलाड़ियों को जगह दी है।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2022, 10:14 AM IST
ponting.png

Ricky Ponting picks his top 5 T20I players: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने सोमवार को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मौजूदा वक्त के टॉप 5 खिलाड़ियों का चयन किया। उन्होंने इन 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह दी है। इसके अलावा पाकिस्तान के एक, इंग्लैंड के एक और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी का चयन किया है।

राशिद खान -
रिकी पोंटिंग ने इन टॉप 5 खिलाड़ियों में से अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को पहले नंबर पर रखा। राशिद खान इस वक्त टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं और उन्होंने अब तक 69 मैचों में 116 विकेट लिए हैं। उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में राशिद खान को नंबर एक पर रखना चाहूंगा और इसका कारण मैंने सोचा था कि अगर हमारे पास वास्तव में आईपीएल नीलामी में एक खिलाड़ी की जगह थी और कोई वेतन सीमा नहीं थी, तो शायद वह राशिद खान ही थे, जिसे मैं अपने पास रखना चाहता था।"

यह भी पढ़ें- युवा क्रिकेटर को प्रदेश ने किया नजरअंदाज, अब ओमान क्रिकेट टीम से खेलने की तैयारी कर रहा

बाबर आजम -
इसके अलावा दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को जगह दी है। आजम लिमिटेड ओवर क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए एक शानदार रन-स्कोरर रहे हैं। बावजूद इसके कि उन्होंने अभी तक एशिया कप में एक बड़ी पारी नहीं खेली है। पोंटिंग ने कहा, "बाबर आजम को नंबर दो पर रखना चाहूंगा, सिर्फ इसलिए कि वह काफी समय से टी20 मैच में नंबर एक रैंकिंग बल्लेबाज है और इसके लायक है। उनका रिकॉर्ड इस बात की गवाई देता है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए काफी हद तक नेतृत्व किया है, जिसने पिछले कुछ वर्षों से अच्छी क्रिकेट खेली है।"

हार्दिक पांड्या -
तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को चुना है। पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू शो में पांड्या को चुनने के बारे में बताया, "मौजूदा फॉर्म में चल रहे तीसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ना काफी कठिन है। उनका आईपीएल शानदार था। उन्हें गेंदबाजी करते देखना अच्छा था, जिसने स्पष्ट रूप से प्रभावित किया है कि वह भारत के लिए कितना खेलने में सक्षम है।"

यह भी पढ़ें- 'अब एशिया कप हाथ से नहीं जाना चाहिए', शाहीन अफरीदी ने नसीम शाह और हारिस रऊफ से कहा

जसप्रीत बुमराह-
वहीं चौथे नंबर पर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। चोट के कारण एशिया कप में शामिल नहीं होने के बावजूद, बुमराह गेंद के साथ भारत के तुरुप का इक्का है, जो अपनी धीमी गेंदों, बाउंसर और यॉर्कर की विविधता के साथ मैच के किसी भी चरण में अपनी टीम के लिए योगदान देने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा, "जसप्रीत बुमराह मेरी टीम में पांचवें नंबर पर हैं। वह शायद दुनिया में टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट में सबसे बेहतर गेंदबाज हैं। नई गेंद के साथ वह बहुत खतरनाक साबित होते हैं।"

जोस बटलर -
पोंटिंग ने अपनी लिस्ट में पांचवें नंबर पर इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज जोस बटलर को जगह दी। पोंटिंग ने खुलासा किया कि बटलर उनकी शीर्ष पांच चुनौतियों में क्यों हैं। उन्होंने कहा कि जब आप उसके खिलाफ कोचिंग कर रहे होते हैं, तो आप बस इतना जानते हैं कि उनके पास कुछ ऐसा है जो बहुत से अन्य खिलाड़ियों के पास नहीं है। उनके पास बल्लेबाजी से मैच को पलटने की क्षमता है।

Updated on:
6 Sep 2022, 10:14 AM IST
Published on:
Also Read
View All
हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ घर में अपना पहला फाइव-विकेट हॉल लेकर किया कमाल

NZ vs IND 2nd ODI Pitch Report: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे में होगी चौकों-छक्‍कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हेनरी स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

NZ vs IND 2nd ODI Weather Update: भारत-न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे से पहले वेलिंगटन में भारी बारिश, जानें मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT से पहले टीम इंडिया कर सकती है बांग्लादेश दौरा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में बड़ा फेरबदल, घरेलू क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले निक केली की हुई एंट्री