पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक अपने ट्विटर से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें ये तीनों खिलाड़ी वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं। वीडियो में हारिस रऊफ ने अफरीदी से पूछा कि आप कैसे हैं? ठीक है ना? इसपर अफरीदी ने कहा, 'हारिस आप कैसे हो, मेरी रिकवरी अच्छी जा रही है। मैंने आपको मैच में देखा अपने अच्छा प्रदर्शन किया।' इसपर नसीम ने पूछा कि कैसा जा रहा है सेशन। इसपर अफरीदी ने कहा, ' सब अच्छा है आज से वेट ट्रेनिंग करूंगा और दो हफ्ते के बाद गेंदबाजी।'
नसीम ने कहा, ' फिटनेस देखिये। आपके शरीर से लग राह है आप बीमार हैं।' इसपर अफरीदी ने कहा, 'मेरे सिक्स पैक आ गए हैं।' इसपर रऊफ ने कहा कि हां इसके बाद आपको एक्टर भी बनाना है।' अफरीदी ने हंसते हुए कहा, 'आप लोगो मेरे से दूर हो फिर भी करीब हो।' अफरीदी ने हारिस रऊफ से कहा। 'आखिरी में योर्कर थोड़ा ज्यादा डालो। मैं आप लोग को मिस कर रहा हूं। मिलते हैं न्यूजीलैंड टूर पर। एशिया कप जाना नहीं चाहिए।'