क्रिकेट

RCB vs LSG: ऋषभ पंत को लगी हेजलवुड की तेज तर्रार गेंद, चोटिल हुए भारतीय बल्लेबाज, रिटायर्ड हर्ट हुए

RCB vs LSG: पंत को तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड की तेज तर्रार गेंद कोहनी पर लगी, जिसके बाद वे दर्द से कराहते हुए नज़र आए। जिसके बाद फिजियो मैदान पर भागते हुए आए। पंत इतने दर्द में थे कि उनकी आंखों में आँसू आ गए।

less than 1 minute read
Apr 15, 2026
पंत को तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड की तेज तर्रार गेंद कोहनी पर लगी (photo - IPL)

Rishabh Pant, Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें संस्करण का 23वां मुक़ाबला गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा है। बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ को बड़ा झटका लगा है। कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: CSK से हार के बाद KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे के खिलाफ लिया गया एक्शन, BCCI ने ठोका जुर्माना

ऋषभ पंत चोटिल हुए

पंत को तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड की तेज तर्रार गेंद कोहनी पर लगी, जिसके बाद वे दर्द से कराहते हुए नज़र आए। जिसके बाद फिजियो मैदान पर भागते हुए आए। पंत इतने दर्द में थे कि उनकी आंखों में आँसू आ गए। इससे पहले लखनऊ को पहला झटका रसिख सलाम डार ने दिया। उन्होंने एडेन मार्करम को पडिक्कल के हाथों कैच आउट कराया। वह सिर्फ 12 रन बना पाए। इसके बाद लखनऊ को दूसरा झटका जोश हेजलवुड ने दिया। उन्होंने निकोलस पूरन को बोल्ड किया। वह सिर्फ एक रन बना पाया। अब मिचेल मार्श का साथ देने आयुष बडोनी आए हैं।

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाटीदार ने कहा कि पिच अच्छी दिख रही है और उस पर बिल्कुल भी घास नहीं है। इसलिए हम इसका फ़ायदा उठाकर और विरोधी टीम पर दबाव बनायेंगे। उन्होंने कहा कि टीम में एक बदलाव है। आज जोश हेजलवुड की जगह जैकब डफी खेलेंगे।

वहीं पंत ने कहा कि यह पिच बल्लेबाजी के लिए एक अच्छी विकेट है। क्योंकि इस तरह की विकेट पर, आप पहले बल्लेबाजी और पहले गेंदबाजी भी कर सकते हो। आखिरकार, आपको बेहतर क्रिकेट खेलना ही होता है। टीम में कोई बदलाव नहीं है। हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं।

ये भी पढ़ें

RCB vs LSG: बंगलूरू ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, इस खतरनाक गेंदबाज को किया बाहर, देखें प्लेइंग 11
Updated on:
15 Apr 2026 08:17 pm
Published on:
15 Apr 2026 08:12 pm
Also Read
View All