क्रिकेट

ऋषभ पंत से हो गई बड़ी चूक! 10 ओवर में 35 रन से 20 ओवर तक 150 के पार पहुंच गई सनराइजर्स हैदराबाद

IPL 2026, SRH vs LSG Update: सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की, जहां हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी ने अर्धशतकीय पारी खेली।

2 min read
Apr 05, 2026
लखनऊ सुपर जायंट्स (फोटो- IANS)

IPL 2026, SRH vs LSG: आईपीएल 2026 का दसवां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट गंवाकर 20 ओवर में 156 रन बनाए हैं। एक समय ऐसा लग रहा था कि हैदराबाद की टीम 100 रन भी नहीं बना पाएगी। पहले 10 ओवर में 35 रन पर टीम 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत की रणनीतिक चूक के चलते टीम 150 के पार पहुंच गई। आखिरी 10 ओवर में एसआरएच के बल्लेबाजों ने 121 रन कूट डाले।

ये भी पढ़ें

मोहम्मद शमी के खिलाफ 4 ओवर में 10 रन भी नहीं बना पाई सनराइजर्स हैदराबाद, ओपनर्स को किया ढेर

26 रन पर गिर गए 4 विकेट

इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। उन्होंने कहा था कि हैदराबाद की टीम आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है, इसलिए पहले बल्लेबाजी कराकर दूसरी पारी में दबाव बनाया जा सकता है। हालांकि, शुरुआत में उनका फैसला सही साबित हुआ। मोहम्मद शमी ने अपने शुरुआती ओवरों में अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद प्रिंस यादव ने ईशान किशन को बोल्ड किया, जबकि दिग्वेश सिंह राठी ने लियम लिविंगस्टन (14 रन) को आउट किया।

7 ओवर तक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 4 विकेट पर 26 रन ही बना सकी थी और 10 ओवर में यह स्कोर 35/4 था। ऐसा लग रहा था कि टीम 100 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने पारी संभाल ली। दोनों बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक जड़े। नीतीश कुमार रेड्डी ने 33 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वहीं, क्लासेन ने 41 गेंदों में 62 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। दोनों के आउट होने के बाद SRH के खाते में ज्यादा रन नहीं जुड़े और पूरी टीम 20 ओवर तक सिर्फ 156 रन तक ही पहुंच सकी।

LSG के गेंदबाजों मे शुरुआत में की घातक गेंदबाजी

हालांकि, यह स्कोर भी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। अगर ऋषभ पंत गेंदबाजी में बेहतर बदलाव करते और मोहम्मद शमी के ओवर बचाकर रखते, तो शायद हैदराबाद इतना बड़ा स्कोर नहीं बना पाती। शमी ने अपने चारों ओवर एक ही स्पैल में पूरे कर लिए, जिसके बाद लखनऊ के पास डेथ ओवर्स में कोई प्रभावी स्ट्राइक गेंदबाज नहीं बचा।

हालांकि शमी ने सबसे शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। प्रिंस यादव और आवेश खान को भी 2-2 सफलता मिली लेकिन आवेश ने 4 ओवर में 36 और प्रिंस ने 4 ओवर में 34 रन खर्च किए। मनिमरण सिद्धार्थ और दिग्वेश राठी को भी एक एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव, ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर बताया क्यों करेंगे पहले बॉलिंग

Also Read
View All

अगली खबर