क्रिकेट

Ind vs Ban : बीसीसीआई का बड़ा एक्शन, ऋषभ पंत को अचानक वनडे सीरीज से किया बाहर

Rishabh Pant Relased : न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान आराम कर रहे रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान संभालते ही बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने आते ही टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत को बाहर कर दिया है। अब बांग्लादेश के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज में पंत नहीं खेलेंगे। पंत को इस सीरीज के लिए टीम स्क्वाड से रिलीज कर दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Dec 2022, 12:10 PM IST
rishabh-pant-released-from-team-india-squad-for-odi-series-against-bangladesh.jpg
बीसीसीआई का बड़ा एक्शन, ऋषभ पंत को अचानक वनडे सीरीज से किया बाहर।

Rishabh Pant Relased from ODI Squad : टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा की रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर वापसी हुई है। रोहित शर्मा वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान संभाल ली है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद रोहित को आराम दिया गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान वह टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ टीम की कमान संभालते ही बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने आते ही टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी ऋषभ पंत को बाहर कर दिया है। अब बांग्लादेश के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज में पंत नहीं खेलेंगे। पंत को इस सीरीज के लिए टीम स्क्वाड से रिलीज कर दिया गया है। ढाका में पहले मैच के टॉस के बाद बीसीसीआई ने इसका अपडेट दिया है।

ज्ञात हो कि ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और एकदिवसीय दोनों ही सीरीज का हिस्सा थे। दोनों ही सीरीज में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। जिसके बाद उनके चयन पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी ऋषभ पंत की फॉर्म को लेकर चिंता जताई थी। वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने हर्षा भोगले के सवाल का जवाब भी बेहद तल्ख लहजे में दिया था। इसी बीच अब बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच के टॉस के बाद ही बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को रिलीज करने का ऐलान कर दिया है।

बीसीसीआई ने ट्वीट कर दिया अपडेट

बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मेडिकल टीम की सलाह पर ऋषभ पंत को वनडे टीम स्क्वाड से रिलीज किया गया है। ऋषभ पंत 14 दिसंबर से शुरू हो रही बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया से जुड़ेंगें। इसके साथ ही कहा गया है कि ऋषभ पंत के स्थान पर किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। वहीं, अक्षर पटेल पहले एकदिवसीय मेंं चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में केएल राहुल विकेटकीपिंग करते नजर आएंगे।

यह भी पढ़े - कोहली के पास सुनहरा मौका, आज पोंटिंग-संगकारा के ये रिकॉर्ड तोड़ रच सकते हैं इतिहास

पहले वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप सेन और शाहबाज अहमद।

Published on:
Also Read
View All
‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत

प्रसिद्ध कृष्‍णा के बाहर होने के बाद BCCI ने टीम इंडिया में किया बड़ा फेरबदल, आकिब नबी अब पांचों ODI के लिए टीम से जुड़े

Hong Kong Sixes 2026: टीम इंडिया को हराकर यूएई ने किया बड़ा उलटफेर, एक झटके में भारत-पाकिस्तान दोनों को किया बाहर