Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस में अपनी उम्मीदें मजबूत कर लीं। हार के बाद एलएसजी अंतिम 4 की रेस से पूरी तरह बाहर हो चुकी है।
IPL 2026 CSK vs LSG Highlights: आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में सीएसके ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया ये मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डू ऑर डाई था। इस सीजन की आठवीं हार के बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) बेहद हताश नजर आए। इस मुकाबले में जोश इंग्लिश की शानदार पारी की बदौलत एलएसजी ने 20 ओवर में 203 रन बनाए। 204 रन के लक्ष्य को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इस हार के बाद पंत ने माना की टीम ने कई गलतियां की। कई खिलाड़ियों ने कैच छोड़े।
ये भी पढ़ें
ऋषभ पंत ने कहा, "जाहिर तौर पर यह एक शानदार मैच था। सब कुछ ठीक चल रहा था। हमें पता था कि वे हम पर दबाव डाल देंगे, क्योंकि चेन्नई में ऐसा ही होता है। टी20 में फील्डिंग का स्तर अच्छा होना चाहिए, लेकिन हमने कई कैच छोड़े। उर्विल ने एक शानदार और अविश्वसनीय पारी खेली, जैसे हमारे लिए जोश इंग्लिस ने खेली। हमें पता था कि किसी को अटैक करने की जिम्मेदारी लेनी होगी। हमारे लिए यह काम इंग्लिस ने किया, तो सीएसके के लिए यह जिम्मेदारी उर्विल ने निभाई। हालांकि, हम लड़ते रहे और हमारे पास मौके थे। जिस तरह से हमने शुरुआत की, उसको देखते हुए हम स्कोरबोर्ड पर और रन लगाना चाहते थे। हालांकि, हम जानते थे कि 200-210 के करीब का स्कोर अच्छा है। शुरुआत में बल्लेबाजी करना आसान था और फिर मुश्किल हो गया।"
चेन्नऊ सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स प्लेऑफ की रेस से आधिकारिक रूप से बाहर हो गई है। इस मुकाबले की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी ने 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 203 रन बनाए। टीम की तरफ से जोश इंग्लिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 85 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं, शहबाज अहमद ने 25 गेंदों में 43 रनों की नाबाद पारी खेली।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 204 रनों के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सीएसके की ओर से उर्विल पटेल ने महज 23 गेंदों में 65 रनों की धमाकेदार पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ ने 28 गेंदों में 42 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने 14 गेंदों में 28 रनों का योगदान दिया।