नीलामी से ठीक पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने उन्हें लखनऊ ट्रेड कर दिया था। अर्जुन इस समय लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात टीम के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से हुई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Rishabh Pant, Arjun Tendulkar, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जे रही है। सभी 10 टीमों ने अपने ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत कर दी है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से खेलते हुए दिखाई देंगे।
नीलामी से ठीक पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने उन्हें लखनऊ ट्रेड कर दिया था। अर्जुन इस समय लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात टीम के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से हुई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अर्जुन अगले सीजन में अपना प्रभाव छोड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस सीजन में उन्हें कप्तान ऋषभ पंत के साथ काम करना है। एलएसजी ने अभ्यास सत्र का एक वीडियो साझा किया है जिसमें पंत और अर्जुन एक दूसरे से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पंत अर्जुन के बल्ले का वजन जानकर हैरान हो जाते हैं।
वीडियो में पंत ने अर्जुन से उनके बल्ले का वजन पूछा। अर्जुन ने बताया, "1220 ग्राम।" इतना सुनकर पंत हैरान रह गए। पंत ने पूछा कि भारी बल्ले से खेलने का क्या फायदा है, तो अर्जुन ने जवाब दिया, "इसे छूने पर भी उड़ता है। पापा 1310-1315 के साथ खेलते थे। मैं 1200 से नीचे नहीं जाता।"
अर्जुन तेंदुलकर और ऋषभ पंत की उम्र में ज्यादा अंतर नहीं है। इसलिए एलएसजी कैंप में मिलते ही दोनों दोस्त बन गए हैं। वीडियो में पंत एक जगह अर्जुन से यह कहते हुए दिखते हैं कि जब भी जरूरत होगी, वह उनके लिए मौजूद रहेंगे। पंत ने अर्जुन के डेडिकेशन की भी तारीफ की कि वह अपनी शादी के ठीक एक दिन बाद सीजन की तैयारी के लिए युवराज सिंह से जुड़ गए।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा की तरफ से खेलते हैं। अर्जुन ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से 2023 में केकेआर के खिलाफ डेब्यू किया था। 26 साल के इस खिलाड़ी ने 5 मैचों की 1 पारी में 13 रन बनाए हैं और 3 विकेट लिए हैं। आईपीएल 2026 से पहले अर्जुन एलएसजी से जुड़े थे।