क्रिकेट

IND vs ENG: टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, BCCI ने दिखाई एक झलक

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 4 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज से पहले मैदान पर खुब पसीना बहाया।
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2021, 11:59 PM IST
rishbha_pant.jpg

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड (India vs england) के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 4 अगस्त को शुरू होगी। इसके पहले टीम इंडिया ने मंगलवार को डरहम क्रिकेट क्लब में सेंटर विकेट पर ट्रेनिंग की। इस दौरान कोविड—9 से उबर चुके टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जमकर बल्लेबाजी की। पंत का पहला टेस्ट लगभग खेलना तय लग रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट नॉटिंघम में खेला जाएगा। बॉलिंग कोच बी अरुण, ऋद्धिमान साहा और अभिमन्यु ईश्वरन भी डरहम में टीम इंडिया से जुड़ गए हैं।

तीन खिलाड़ी हो चुके हैं सीरीज से बाहर
सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, तेज गेंदबाज आवेश खान और ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर चोटिल होकर इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं। इनकी जगह बीसीसीआई ने पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड बुलाया। 4 अगस्त को शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज से पहले खिलाड़ियों ने मंगलवार को मैदान पर जमकर पसीना बहाया। बीसीसीआई ने विराट कोहली की सेना की ट्रेनिंग के दौरान की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

ओपनिंग जोड़ी अभी सुनिश्चित नहीं
पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के साथ मयंक अग्रवाल या केएल राहुल ओपनिंग कर सकते हैं। राहुल ने अभ्यास मैच में शतक ठोक कर अपना दावा मजबूत कर लिया है।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मो शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, केएल राहुल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव।

Updated on:
27 Jul 2021, 11:59 PM IST
Published on: