क्रिकेट

Robin Uthappa ने बताया चौंकाने वाला नाम, बोले- राजस्थान रॉयल्स का यह खिलाड़ी है MS Dhoni का विकल्प

आम तौर पर क्रिकेट के जानकार यह मानते हैं कि KL Rahul और Rishabh Pant को Mahendra Singh Dhoni का विकल्प मानते हैं। लेकिन Robin Uthappa का मानना अलग है।

2 min read
Mahendra Singh Dhoni and Riyan Parag

नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को करिश्माई कप्तान और अद्भुत खिलाड़ी माना जाता है। वह अपनी कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) को दो-दो विश्व कप जिता चुका हैं। इसके अलावा बतौर विकेटकीपर और बल्लेबाज भी उन्होंने कई बार भारत को संकट से निकाल कर जीत दिलाई है। उन जैसा समझदार और मैच फिनिशर खिलाड़ी की तलाश अब जारी है। टीम इंडिया बतौर मैच बहुत सारे खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और केएल राहुल (KL Rahul) में यह क्षमता देखते हैं कि वह आगे चलकर महेंद्र सिंह धोनी जैसे मैच फिनिशर बन जाएंगे, लेकिन टीम इंडिया के लिए खेल चुके सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) का मानना अलग है। वह असम के 18 साल युवा हरफनमौला रियान पराग (Riyan Parag) में महेंद्र सिंह धोनी की झलक देखते हैं।

आईपीएल में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं पराग

रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Rayals) टीम की तरफ से क्रिकेट खेलने वाले इस हरफनमौला के बारे में कहा कि वह आगे चलकर टीम इंडिया में महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प बन सकता है। उनकी नजर में बतौर फिनिशर रियान पराग ही धोनी के उत्तराधिकारी हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले 18 साल के इस युवा ने पिछले आईपीएल में अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई थी। वह आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक बनाने वाले सबसे खिलाड़ी बने थे।

उथप्पा ने कहा, पराग ने चौंकाया

उथप्पा ने एक साक्षात्कार में कहा कि रियान पराग ही वह खिलाड़ी हैं, अगले धोनी हो सकते हैं। मौजूदा युवा क्रिकेटरों में पराग उन्हें सबसे ज्यादा उत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि रियान पराग ने अपने प्रदर्शन से उन्हें चौंकाया है। वह उन्हें लेकर बहुत ही ज्यादा उत्हासित हैं। उन्हें लगता है कि वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके खेल को देखा जा सकता है। वह एक बेहतरीन प्रतिभा हैं और उनकी देखभाल अच्छे से होनी चाहिए और उन्हें अच्छे से संवारा जाना चाहिए। उनमें वह क्षमता है कि वह लंबे समय तक टीम इंडिया में खेल सकते हैं और वह महेंद्र सिंह धोनी का जवाब हो सकते हैं। उथप्पा ने तो यहां तक कहा कि वह अगले महेंद्र सिंह धोनी बन सकते हैं।

Updated on:
30 May 2020 03:18 pm
Published on:
30 May 2020 03:16 pm
Also Read
View All