क्रिकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI में क्यों नहीं चुने गए रुतुराज गायकवाड़? उथप्पा ने दिया चौंका देने वाला तर्क

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रुतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह न मिलने से चयन प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं। इसी पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि जो खिलाड़ी दिल्ली, मुंबई या पंजाब से नहीं हैं, उन्हें और मेहनत करनी पड़ेगी।
2 min read
Jan 07, 2026
Ruturaj Gaikwad
रुतुराज गायकवाड़ (फोटो- IANS)

Ruturaj Gaikwad exclusion from New Zealand series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज 11 जनवरी से खेली जानी है, जिसके लिए भारत ने 3 जनवरी को अपनी स्क्वॉड की घोषणा की थी। इस सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में रुतुराज गायकवाड़ को शामिल नहीं किए जाने के फैसले ने टीम के सेलेक्शन पर चर्चाएं तेज कर दी हैं। हाल ही में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार रन बनाने के बावजूद उनका नाम टीम में शामिल न होना कई सवाल खड़े कर रहा है। इस चयन फैसले को लेकर पूर्व खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं, जिनमें रॉबिन उथप्पा ने सीधे-सीधे यह कह दिया कि रुतुराज दिल्ली, मुंबई या पंजाब से नहीं आते हैं, तो उन्हें और मेहनत करनी पड़ेगी।

रॉबिन उथप्पा की प्रतिक्रिया

पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने गायकवाड़ को टीम से बाहर किए जाने को समझना मुश्किल बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट में लगातार सर्वाइवल मोड में रहना पड़ता है और हर खिलाड़ी को मानसिक रूप से मजबूत बने रहना जरूरी है। उथप्पा के मुताबिक, खासतौर पर उन खिलाड़ियों के लिए यह चुनौती और बढ़ जाती है जो मुंबई, दिल्ली या पंजाब जैसे बड़े क्रिकेट हब से नहीं आते। उन्होंने कहा कि रुतुराज जैसे खिलाड़ियों को टीम में आने के लिए और मेहनत करनी होगी।

पिछली सीरीज में जड़ा था शतक

श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद रुतुराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नंबर चार पर खेलने का मौका मिला था। अपनी रेगुलर ओपनिंग पोजिशन को छोड़ इस नंबर पर भी गायकवाड़ ने शतक जड़ा था। लेकिन इसकी अगली ही सीरीज में उन्हें जगह नहीं मिली। रुतुराज गायकवाड़ ने 2022 में वनडे डेब्यू किया था, लेकिन इसके बाद उन्हें सीमित मौके ही मिले और टीम से अंदर बाहर होते रहे। अब तक खेले गए नौ वनडे मैचों का 8 पारियों में उन्होंने 228 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।

घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन का नहीं मिला रिवॉर्ड

रुतुराज गायकवाड़ ने लगातार खुद को घरेलू क्रिकेट में साबित किया है। अभी चल रही विजय हजारे ट्रॉफी में वह एक शतक और एक अर्द्धशतक लगा चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ घरेलू क्रिकेट में भी गायकवाड़ ने रनों का अंबार लगाया है। लेकिन वह फिर से नजरअंदाज किए जा रहे हैं। ऐसे ही देवदत्त पडिक्कल भी एक खिलाड़ी हैं, जो वनडे फॉर्मेट में लगातार रन बटोर रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में वह अब तक 600 से अधिक रन बना चुके हैं, लेकिन उन्हें भी टीम में जगह नहीं मिल सकी।

Updated on:
07 Jan 2026 01:07 pm
Published on:
07 Jan 2026 01:07 pm
Also Read
View All
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी या नहीं? जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए देखें संभावित 11

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, जिम्बाब्वे के खिलाफ 11 छक्के लगाते ही बन जाएंगे नंबर वन

The Hundred: काव्या मारन की टीम के लिए खेला पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद, निकोलस पूरन ने उधेड़ दी बखियां

WI vs NZ 5th ODI: सांसे रोक देने वाले मुकाबले में वेस्टइंडीज को मिली जीत, आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया

IND vs AFG ODI Series में हार के बाद हशमतुल्लाह शाहीदी छोड़ दी कप्तानी, अफगानिस्तान के कप्तान ने बताया क्यों लिया ये फैसला