क्रिकेट

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने एशिया के पहले बल्लेबाज..

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने 97 गेंद में 73 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाए। इस तरह उन्होंने वनडे करियर का अपना 59वां अर्द्धशतक ठोका।

less than 1 minute read
Oct 23, 2025
रोहित शर्मा, भारतीय क्रिकेटर (Photo Credit- IANS)

Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत के लिए शानदार अर्द्धशतक लगाने वाले धाकड़ भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। मेजबान टीम के खिलाफ एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे वनडे में उन्होंने 97 गेंद में 73 रन की पारी खेली, साथ ही श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी भी की।

शुभमन गिल की कप्तानी में खेलते हुए उन्होंने भारत की ओर से अपनी पारी के दौरान 2 शानदार छक्के लगाए और अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया। दरअसल, मैच में लगाए गए पहले छक्के की बदौलत रोहित शर्मा SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ 150 छक्के लगाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए। रोहित शर्मा ने सभी प्रारूप में SENA देशों के खिलाफ 156 मैच खेले हैं और कुल 151 छक्के लगाए हैं।

ये भी पढ़ें

बीच मैदान पर रोहित और श्रेयस के बीच हुई बहस, अय्यर ने कहा- मेरे को मत बोलना फिर…’, Video Viral

SENA देशों के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले एशियाई क्रिकेटर

खिलाड़ीदेशमैचसिक्स
रोहित शर्माभारत156151
सनथ जयसूर्याश्रीलंका171113
शाहिद अफरीदीपाकिस्तान139105
एमएस धोनीभारत17583
विराट कोहलीभारत17783

फिलहाल SENA देशों में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व ओपनर मार्टिन गुप्तिल के नाम है। मार्टिन गुप्तिल ने SENA देशों के खिलाफ सभी प्रारूपों में 250 मैच खेले और कुल 309 छक्के लगाए हैं।

SENA देशों में सर्वाधिक छक्के

खिलाड़ीदेश मैच सिक्स
मार्टिन गुप्तिलन्यूजीलैंड 250309
ब्रैंडन मैकुलमन्यूजीलैंड 307286
इयोन मोर्गनइंग्लैंड250244
जोस बटलरइंग्लैंड242224
एबी डिविलियर्ससाउथ अफ्रीका275205
डेविड वार्नरऑस्ट्रेलिया255202

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 275 वनडे मैच में 346 छक्के लगाए हैं। इस मामले में टॉप पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी हैं, जिनके नाम 398 वनडे में 351 छक्के हैं।

वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के

खिलाड़ीदेशमैचसिक्स
शाहिद अफरीदीपाकिस्तान398351
रोहित शर्माभारत275346
क्रिस गेल वेस्टइंडीज301331
सनथ जयसूर्याश्रीलंका445270
एमएस धोनीभारत350229

ये भी पढ़ें

IPL 2025 से पहले पंजाब किंग्स का बड़ा फैसला, धांसू स्पिन बॉलिंग कोच को अपने साथ जोड़ा

Also Read
View All
IND vs SA: भारतीय और अफ्रीकी खिलाड़ियों के साथ कटक में हुआ था बड़ा हादसा, बैन होने वाला था स्टेडियम, पूरी दुनिया में शर्मसार हुआ था भारत

एक विकेट और… जसप्रीत बुमराह बना देंगे बड़ा रिकॉर्ड, क्रिकेट के इतिहास में कोई भारतीय नहीं कर पाया ये कारनामा

स्मृति और पलाश की शादी टूटने के बाद, जेमिमा रोड्रिग्स के पोस्ट ने मचाया बवाल, पलाश को किया टारगेट

IPL 2026 Auction: 1005 खिलाड़ियों का ऑक्शन से कटा पत्ता, केवल 350 क्रिकेटर्स पर लगेगी बोली, 240 भारतीय और 110 विदेशी शामिल, देखें पूरी लिस्ट

पलाश मुच्छल से शादी कैंसिल होने के बाद स्मृति मंधाना ने शेयर किया वीडियो, कही यह बात…

अगली खबर