क्रिकेट

‘तो अब मैं क्या करूं?’ जब महिला फैन की हरकत से चिढ़े रोहित शर्मा, वायरल हुआ वीडियो

Rohit Sharma gets irritated with fan: मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक महिला फैन हिटमैन संग सेल्‍फी लेने की रिक्‍वेस्‍ट करती है। लेकिन, इसी बीच कुछ ऐसा होता है, जिससे रोहित चिढ़ जाते हैं।
2 min read
May 09, 2026
Rohit Sharma gets irritated with fan
महिला फैन की हरकत से चिढ़े रोहित शर्मा। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Rohit Sharma gets irritated with fan: रोहित शर्मा दुनिया भर में सबसे ज्‍यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं। भले ही हिटमैन टी20 इंटरनेशनल और टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। वह जहां भी जाते हैं तो फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। मुंबई इंडियंस ने फैंस दिवानगी से जुड़ा एक वीडियो अपने ऑफिशियल एक्‍स अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि एक महिला फैन रोहित को देखते ही खुशी से झूम उठी और उनके साथ सेल्‍फी लेने की रिक्‍वेस्‍ट करने लगी, इस पर पूर्व कप्‍तान ने हां भी कहा, लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि बातचीत थोड़ी अजीब हो गई।

'आप सबसे अच्छे हो'

एक महिला फैन और रोहित के बीच हुई बातचीत का यह वीडियो मुंबई इंडियंस के ऑफिशियल हैंडल ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। वीडियो की शुरुआत में एक महिला फैन रोहित को देखकर बहुत ज्‍यादा उत्साहित होती नजर आती है। तुरंत ही, वह उनके साथ सेल्फी लेने के लिए अपना फोन निकालती है। सेल्फी लेते हुए वही कहती है कि आप सबसे अच्छे हो।

'तो अब मैं क्या करूं?'

हालांकि, सेल्फी का यह पल तब अजीब मोड़ पर आ जाता है, महिला फैन रोहित के साथ फोटो नहीं ले पाती, क्योंकि उसके फोन की बैटरी खत्म हो जाती है। वह कहती है कि मेरा फोन बंद हो गया। फिर वह आसपास के लोगों से मोबाइल मांगने लगती है, ताकि रोहित संग सेल्फी ले सके। इसी बीच हिटमैन टीम बस में चढ़ने के लिए आगे बढ़ जाते हैं। तब वह महिला फैन पीछे से जोर-जोर से चिल्लाने लगती है, जिससे रोहित चिढ़ जाते हैं और कहते हैं कि तो अब मैं क्या करूं?

फिर उस फैन को किसी और का फोन मिल जाता है। जब वह फोन लेकर रोहित के पास जाती है तो वह कहते हैं कि आप जल्दी करो भाई। वह महिला फैन बार-बार प्लीज और सॉरी भी कहती रही और आखिरकार रोहित के साथ सेल्‍फी लेने में सफल हो गई।

इंजरी के बाद रोहित का शानदार कमबैक

रोहित शर्मा ने हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद शानदार वापसी की है। वह इंजरी के चलते मुंबई इंडियंस के लिए पांच मैच नहीं खेल पाए थे। वापसी करते ही उन्‍होंने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 44 गेंदों में 84 रन की दमदार पारी खेली। इस तूफानी पारी में उन्‍होंने छह चौके और सात छक्के लगाए। इस पारी के दम पर मुंबई इंडियंस 229 रनों के लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्वक किया।

Published on:
09 May 2026 11:56 am