क्रिकेट

Eng vs Ind: रोहित शर्मा के पास एक बड़ा माइलस्टोन पार करने का मौका, ODI में सिर्फ 2 भारतीय ही हासिल कर सके हैं ये मुकाम

Eng vs Ind ODI Series: इंग्‍लैंड के दौरे पर शुभमन गिल की अगुवाई में अब भारतीय टीम 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेलने जा रही है। इस सीरीज में पूर्व भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा के पास वनडे क्रिकेट में अपने 12000 रन पूरे करने का मौका होगा, जो अब सिफ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ही हासिल कर सके हैं।
2 min read
Jul 13, 2026
Eng vs Ind ODI Series
रोहित शर्मा (फोटो- ians)

England vs India ODI Series: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज मंगलवार 14 जुलाई से होने जा रहा है। पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार, 3.30 बजे बर्मिंघम के ऐजबेस्‍टन स्‍टेडियम में खेला जाएगा। शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम टी20 सीरीज का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। इस मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा के निशाने पर एक बड़ा माइलस्‍टोन पार करने का मौका होगा, जो अब तक दो भारतीय सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली पार कर सके हैं।

रोहित शर्मा के पास 12000 वनडे इंटरनेशनल रन पूरे करने का मौका

रोहित शर्मा ने अब तक भारत के लिए कुल 285 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 277 पारियों में 48.83 के औसत से कुल 11720 रन बनाए हैं। रोहित इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अगर 280 रन बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में अपने 12 हजार रन पूरे कर लेंगे। वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्‍लेबाज होंगे।

भारत की ओर से सबसे ज्‍यादा वनडे इंटरनेशनल रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने 463 मैचों की 452 पारियों में 44.83 के औसत से 18426 रन बनाए। उनके बाद दूसरे स्‍थान पर विराट कोहली हैं, जो 311 मैचों की 299 पारियों में 58.71 के औसत से 14797 रन बना चुके हैं।

वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीमैचपारियांरनऔसतशतक
1सचिन तेंदुलकर46345218,42644.8349
2विराट कोहली31129914,79758.7154
3रोहित शर्मा28527711,72048.8333
4सौरव गांगुली30829711,22140.9522
5राहुल द्रविड़34031410,76839.1512
6एमएस धोनी34729410,59950.239
7मोहम्मद अजहरुद्दीन3343089,37836.927
8युवराज सिंह3012758,60936.4714
9वीरेंद्र सहवाग2412357,99535.3715
10शिखर धवन1671646,79344.1117

जानें कहां और कब खेले जाएंगे तीनों मुकाबले

टीम इंडिया चाहेगी की वह इस सीरीज को जीतकर इंग्‍लैंड से टी20 इंटरनेशनल सीरीज का हिसाब चुकता करे। भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली जाने वाली इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम के ऐजबेस्‍टन में खेला जाना है। वहीं, दूसरा वनडे 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डंस में खेला जाएगा। जबकि तीसरा और आखिरी एकदिवसीय मुकाबला 19 जुलाई को लंदन स्थित लॉड्र्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाना है।

Updated on:
13 Jul 2026 04:17 pm
Published on:
13 Jul 2026 04:17 pm
Also Read
View All
Eng W vs Ind W: भारत से लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट हारने के बाद छलका इंग्लैंड की कप्‍तान नेट साइवर-ब्रंट का दर्द, जानें किसके सिर फोड़ा ठीकरा

Eng W vs Ind W One-off Test: भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से हराकर रचा इतिहास, 40 साल से एक जीत को तरसी इंग्लिश टीम

‘हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर को निकाल दो’, भारत का T20I सीरीज में 0-4 से सूपड़ा साफ होने के बाद संजय मांजरेकर का बड़ा बयान

IND vs ENG: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, इस मामले में सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

IPL 2027: स्टीफन फ्लेमिंग ने छोड़ा CSK का साथ, हेड कोच के पद से दिया इस्तीफा, 19 साल में जिताए 7 खिताब