क्रिकेट

Rohit Sharma के बाद कौन? ओपनिंग में सिर्फ यशस्वी जायसवाल ही नहीं, ये 4 खिलाड़ी भी ले सकते हैं हिटमैन की जगह

Team India new ODI opener: 19 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स (Lord's) स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं। जानिए वो 4 धाकड़ बल्लेबाज कौन हैं, जो वनडे टीम में बतौर ओपनर रोहित की जगह लेने के सबसे बड़े दावेदार हैं।
2 min read
Jul 17, 2026
rohit sharma retirement, rohit sharma, rohit sharma news,
रोहित शर्मा (Photo - IANS)

Team India new ODI opener: रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं और अब वह सिर्फ वनडे की इंडिया टीम में ही खेलते है। लेकिन, पिछले कुछ समय से उनका बल्ला इस फॉर्मेट में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पा रहा है। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से खेली गई 11 पारियों में उन्होंने 35.18 की मामूली औसत से महज 387 रन बनाए हैं।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स (Lord's) मैदान पर होने वाला तीसरा वनडे मैच रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच साबित हो सकता है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह उठने लगा है कि अगर रोहित जाते हैं, तो बतौर ओपनर उनकी जगह कौन लेगा? आइए जानते हैं उन 4 शानदार खिलाड़ियों के बारे में, जो ओपनिंग में हिटमैन की जगह लेने के लिए बिल्कुल फिट बैठते हैं:

रोहित जैसा खेलते है जायसवाल

रोहित शर्मा की जगह लेने की रेस में यशस्वी जायसवाल का नाम सबसे आगे है। बाएं हाथ का यह युवा बल्लेबाज बिल्कुल रोहित की ही तरह बिना डरे बेखौफ क्रिकेट खेलता है। अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी आखिरी वनडे पारी में उन्होंने महज 86 गेंदों में 110 रनों की तूफानी पारी खेली थी और 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने थे। हालांकि, विराट कोहली की वापसी के चलते हाल ही में उनकी वनडे टीम में जगह नहीं बन पाई थी।

ईशान किशन भी हो सकते है विकल्प

विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन भी एक बड़ा विकल्प हैं। उन्होंने अपनी पिछली वनडे सीरीज में शानदार शतक जड़ा था। ईशान एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर हावी होकर बड़ी पारी खेल सकते हैं। वनडे में उनके पास अच्छा अनुभव है। 31 मैचों में उन्होंने 107 की दमदार स्ट्राइक रेट से 1093 रन बनाए हैं और सबसे तेज दोहरा शतक भी उनके नाम है। 2 साल बाद अफगानिस्तान के खिलाफ वापसी करते हुए उन्होंने 125 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।

गायकवाड़ ले सकते है ओपनर की जगह!

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम में अपनी जगह बना सकते हैं। लिस्ट-ए (50 ओवर) मैचों में उनका औसत लगभग 59 का है, जो यह साबित करता है कि वह लंबी पारियां खेलने में कितने माहिर हैं। हाल ही में उन्होंने इंडिया 'ए' के लिए शानदार शतक भी लगाया है। सेलेक्टर्स अब उन्हें सिर्फ ओपनर ही नहीं, बल्कि मिडिल ऑर्डर में भी परख रहे हैं ताकि टीम को एक मल्टी-रोल प्लेयर मिल सके।

बॉस बेबी वैभव सूर्यवंशी क्यों?

बिहार के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भी एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रहे हैं। जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू करने वाले वैभव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा है। हाल ही में उन्होंने इंडिया 'ए' की तरफ से खेलते हुए श्रीलंका 'ए' के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उनका लिस्ट-ए औसत भी 43.38 का है। लेकिन रविचंद्रन अश्विन जैसे पूर्व दिग्गजों का मानना है कि उन्हें घरेलू वनडे का थोड़ा और अनुभव लेना चाहिए।