
Ravi Shastri on Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए आखिरी बार शायद 19 जुलाई को मैदान पर उतरें। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारत के पूर्व कप्तान वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मुख्य चयन समिति के प्लान में नहीं हैं। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली समिति यशस्वी जायसवाल को उनकी ओपनर देख रही है। हालांकि अभी तक न तो बीसीसीआई और न ही रोहित की ओर से कोई पुष्टि की गई है। लेकिन, साफ लग रहा है कि लॉर्ड्स वनडे हिटमैन के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।
बता दें कि भारतीय अनुभवी दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा फिलहाल फॉर्म में नहीं हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो वनडे में 11 और 26 रन की पारियां ही खेल सकते हैं। कार्डिफ में दूसरे वनडे में भी रोहित को काफी स्ट्रगल करते देखा गया। वह असमान उछाल वाली गेंदों से परेशान नजर आए और उन्होंने 47 गेंदों पर सिर्फ 26 रन बनाए।
भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने लॉर्ड्स वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे के बाद रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पुष्टि की कि रोहित और चयनकर्ताओं ने सच में एक-दूसरे से बात की है। उन्होंने कार्डिफ में ऑन एयर कहा था कि मीडिया बॉक्स और प्रेस बॉक्स में यह चर्चा है। मैं अभी वहां से आया हूं और आपको नहीं पता कि यह कितना सच है, क्या यह अफवाह है? सच तो यह है कि उन्होंने उससे बात की है। उसने उनसे बात की है और वह 40 के करीब पहुंच रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि वह व्हाइट बॉल क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उनके नाम तीन दोहरे शतक है। भारत वनडे वर्ल्ड कप जीतने से चूक गया। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड भी उनके नाम ही दर्ज है। उनमें से पांच इंग्लैंड में 2019 एडिशन में आए थे।
शास्त्री के साथ कमेंट्री कर रहे इयान वार्ड ने भी रोहित की तारीफ करते हुए कहा कि दाएं हाथ का यह ओपनर हर बार जब अपने देश के लिए बल्लेबाजी के लिए उतरता, तो शानदार खेल दिखाता। अगर यह उनका आखिरी गेम है और जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की है, उससे उन्होंने दुनिया भर के फैंस को बहुत खुशी दी है। उन्होंने आगे कहा कि रोहित के बारे में ये अफवाहें हैं और हमें सही समय पर पता चल जाएगा कि लॉर्ड्स उनका आखिरी गेम होगा या नहीं।
रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने पिछले साल तीन वनडे मैचों में 208 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता था। हालांकि, तब से उनके प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली है। जबकि यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में खेले गए तीन मैचों में से दो में शतक बनाए हैं ओर चयनकर्ताओं पर दबाव बनाया है।