क्रिकेट

क्या रोहित शर्मा खेलेंगे World Cup 2027? कहा – देश के लिए वनडे वर्ल्ड कप जीतना मेरा सबसे बड़ा सपना!

क्या रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे? संन्यास की अटकलों के बीच हिटमैन ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले विश्व कप को लेकर अपनी बड़ी योजना का खुलासा कर दिया है। जानें क्यों उनके लिए यह ट्रॉफी आज भी सबसे बड़ा सपना है।
2 min read
Feb 12, 2026
Rohit Sharma Retirement
रोहित शर्मा (फोटो सोर्स: instagram@indiancricketteam)

Rohit Sharma, ODI World Cup 2027: टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने साफ कर दिया है कि उनका पूरा ध्यान अब 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर है, जो दक्षिण अफ्रीका में खेला जाना है। उन्होंने संन्यास की खबरों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वह भारत को एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनाने के लिए अपनी पूरी जान लगा देंगे।

रोहित के लिए खास है 50-ओवर वर्ल्ड कप

हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में रोहित ने इस फॉर्मेट के प्रति अपनी भावनाओं को साझा किया। उन्होंने कहा, "मैं निश्चित रूप से वहां (दक्षिण अफ्रीका) जाना चाहता हूं और अपने देश के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं। यह कुछ ऐसा है जिसका मैंने हमेशा सपना देखा है। मैं 50-ओवर का वर्ल्ड कप देखते हुए ही बड़ा हुआ हूं। उस समय न तो टी20 वर्ल्ड कप था और न ही आईपीएल; हर चार साल में होने वाला यह टूर्नामेंट ही क्रिकेट का शिखर माना जाता था।' रोहित ने आगे कहा कि इस ट्रॉफी के लिए हमेशा से एक अलग ही बेताबी रही है और वह इस सपने को पूरा करने के लिए अपनी पूरी क्षमता के साथ कड़ी मेहनत करेंगे।"

रिटायरमेंट की खबरों पर लगाम

पिछले कुछ समय से रोहित की फॉर्म और बढ़ती उम्र को लेकर सवाल उठ रहे थे, खासकर न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज के बाद। साथ ही यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि क्या रोहित को अब युवाओं के लिए जगह छोड़ देनी चाहिए। लेकिन रोहित के ताजा बयान ने यह साफ कर दिया है कि वह अभी रुकने वाले नहीं हैं। 2023 के वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद, वह 2027 के वर्ल्ड कप को एक अधूरे काम की तरह देख रहे हैं जिसे वह दक्षिण अफ्रीका में पूरा करना चाहते हैं।

ODI में करेंगे वापसी

हालांकि 2027 का वर्ल्ड कप अभी काफी दूर है, लेकिन रोहित की ये बात ने टीम और फैंस को एक नई दिशा दी है। अब वह जुलाई 2026 में इंग्लैंड दौरे के दौरान वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे।

Updated on:
12 Feb 2026 01:16 pm
Published on:
12 Feb 2026 01:16 pm
Also Read
View All
AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने घातक गेंदबाजी से बदल दिया टेस्ट क्रिकेट का इतिहास, 22 गेंदों में बांग्लादेश की आधी टीम को किया ढेर

AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने मचाई सनसनी, 12 रन देकर चटकाए 6 विकेट, 64 रन पर ढेर हुई बांग्लादेश

पाकिस्तान को लीड्स में रौंदकर इंग्लैंड ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, जो रूट ने खत्म किया बतौर कप्तान 5 साल की जीत का सूखा

इंग्‍लैंड की जीत से क्या भारत को हुआ नुकसान? आखिरी स्थान पर पहुंचा पाकिस्‍तान, देखें WTC की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

Eng vs Ban: अंग्रेजों के सामने पिछले 20 साल से घुटने टेक रहा पाकिस्तान, लीड्स टेस्ट में बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड