क्रिकेट

India vs England: Edgbaston टेस्ट मैच से Rohit Sharma हुए बाहर, Jasprit Bumrah को मिली कप्तानी

इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा बाहर हो गए हैं और इस टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

2 min read
Jun 29, 2022
Rohit Sharma and Jasprit Bumrah

India vs England, Edgbaston Test: इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने 1 जुलाई से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बाहर हो गए हैं। जबकि इस टेस्ट में जसप्रीत बुमराह (Jasprit bumrah) को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि इस समय भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे पर, इस दौरे पर भारतीय टीम को एक टेस्ट मैच के अलावा तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की T20 सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 7 जुलाई से होगी। इससे पहले टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है जो पिछले साल भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे के पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का बचा हुआ एक मैच है। सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है

गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को कोविड हो गया है, जिसके कारण वह आइसोलेशन में हैं। इस वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे और अब उनकी जगह टीम की कमान जसप्रीत बुमराह को सौंपी गई है। रोहित शर्मा के बैकअप के तौर पर, इस समय भारतीय टीम मैनेजमेंट ने मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया है। इसके अलावा टेस्ट में रोहित शर्मा के साथी ओपनर रहे केएल राहुल दौरे पर टीम के साथ नहीं है। दौरा शुरू होने से पहले ही वह चोट के कारण बाहर हो चुके थे, वह अपनी ग्रोइन इंजरी के इलाज के लिए जर्मनी गए हुए हैं।

यह भी पढ़ें - Ireland दौरे के बाद इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकती है T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह

एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम

India test squad against england 2022: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत व केएस भरत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें - टी20 में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय Deepak Hooda, जानें इससे पहले किन खिलाड़ियों ने जड़ा शतक

Updated on:
29 Jun 2022 06:23 pm
Published on:
29 Jun 2022 06:19 pm
Also Read
View All