क्रिकेट

Rohit Sharma Run Out: रन आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने शुभमन गिल से क्या कहा? टीम इंडिया के कप्तान ने किया खुलासा

Rohit Sharma Run Out Controversy: अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 16 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्कों की मदद से 16 रन की पारी खेली।

2 min read
Jun 14, 2026
Rohit Sharma run out
रोहित शर्मा (फोटो- IANS)

IND vs AFG 1st ODI: धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर भी नहीं खेल पाई और 94 रन पर ढेर हो गई। इस मुकाबले में रोहित शर्मा दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए, जिसके बाद शुभमन गिल को दोषी ठहराया जाने लगा। मैच के बाद गिल ने खुद बताया के रोहित शर्मा ने उनसे क्या कहा।

रोहित ने दिया ये रिएक्शन

195 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा, जब वह रन आउट हो गए। इस दौरान शुभमन गिल और रोहित शर्मा के बीच गलतफहमी की वजह से रोहित ने अपना विकेट गंवाया और बाद में वह निराश होकर पवेलियन लौटे। मैच के बाद रोहित शर्मा ने अपने रन आउट का वीडियो देखा और शुभमन गिल से कहा, “कोई बात नहीं।”

ईशान ने खेली 34 रन की पारी

इस मुकाबले में रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा, जब वह 46 के कुल स्कोर पर 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शुभमन गिल और ईशान किशन के बीच बेहतरीन साझेदारी देखने को मिली। भारत को दूसरा झटका 13वें ओवर में लगा, जब ईशान किशन 22 गेंदों में 34 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर बोल्ड हो गए।

इसके बाद श्रेयस अय्यर सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल और केएल राहुल ने मिलकर भारत को जीत तक पहुंचा दिया। गिल ने 66 गेंदों में 84 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं, केएल राहुल ने 19 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। अफगानिस्तान की ओर से जिया उर रहमान और राशिद खान को एक-एक सफलता मिली।

इस जीत के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ ने इकाना स्टेडियम में 17 जून को खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 20 जून को होगा।

Published on:
14 Jun 2026 09:23 am