क्रिकेट

Rohit Sharma Birthday: 50 शतक, 111 अर्धशतक और 20109 रन… रोहित शर्मा के वो रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना बेहद मुश्किल

2007 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपनी जगह बनाई। शुरुआती वर्षों में मध्यक्रम में संघर्ष करने वाले रोहित को जब ओपनिंग की जिम्मेदारी मिली, तब उनका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया।

2 min read
Apr 30, 2026
भारतीय सलामी बल्‍लेबाज रोहित शर्मा। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Rohit Sharma Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का आज 39वां जन्मदिन हैं। 30 अप्रैल 1987 को नागपुर में जन्मे 'हिटमैन' ने अपनी अनोखी बल्लेबाजी शैली, शानदार टाइमिंग और लंबे-लंबे छक्कों से दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है। रोहित शर्मा का क्रिकेट सफर संघर्षों से भरा रहा है। एक साधारण परिवार से आने वाले रोहित ने मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

वर्ष 2007 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपनी जगह बनाई। शुरुआती वर्षों में मध्यक्रम में संघर्ष करने वाले रोहित को जब ओपनिंग की जिम्मेदारी मिली, तब उनका करियर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया। रोहित वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं और इस रिकॉर्ड पर आज भी उनका एकछत्र राज है।

ये भी पढ़ें

PSL 2026: स्टीव स्मिथ ने खोया आपा, ड्रेसिंग रूम में बुरी तरह पटका बल्ला, एलिमिनेटर हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई टीम, Video

वनडे में 264 रनों की विश्व रिकॉर्ड पारी खेली

रोहित के नाम कई अनोखे रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने वनडे में 264 रनों की विश्व रिकॉर्ड पारी खेली, जो आज भी कायम है। वे एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़े हैं। इसके अलावा क्रिकेट विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक (7) और एक विश्व कप में सबसे ज्यादा पांच शतक लगाने का रिकॉर्ड भी रोहित के नाम है।

रोहित का अंतरराष्ट्रीय करियर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित ने टेस्ट में 67 मैचों की 116 पारियों में 40.58 की औसत से 4301 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 18 अर्धशतक जड़े हैं। वनडे में अबतक 282 मैचों की 174 पारियों में 48.85 की औसत से 11,577 रन बनाए हैं और अंतरराष्ट्रीय टी20 में 159 मैचों की 151 पारियों में 31.34 की औसत से 4,231 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने भारत को कई यादगार जीतें दिलाई हैं।

छह आईपीएल जीते हैं रोहित ने

कप्तानी में भी रोहित ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2024 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम को चैंपियन बनाया। इससे पहले वह 2007 टी20 विश्व कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी और कई एशिया कप खिताब जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस को रिकॉर्ड पांच बार ट्रॉफी दिलाने वाले सबसे सफल कप्तानों में शुमार रोहित ने डेक्कन चार्जर्स के साथ भी एक बार खिताब जीता था। रोहित को अर्जुन पुरस्कार (2015), राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (2020) और हाल ही में पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 में रनों का अंबार लगाकर रचा गया इतिहास, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग पहली बार हुआ ये ‘करिश्मा’
Updated on:
30 Apr 2026 11:31 am
Published on:
30 Apr 2026 11:30 am
Also Read
View All
2025 से भी ज्यादा खतरनाक IPL 2026 का रिकॉर्ड! अबतक इतनी बार चेज़ हुआ 200 से ज्यादा का स्कोर, जमकर हो रही गेंदबाजों की कुटाई

MI IPL Playoff qualification scenarios: क्या मुंबई अभी भी पहुंच सकती है प्‍लेऑफ में? या बिगाड़ेगी दूसरी टीमों का गणित, समझें पूरे समीकरण

PSL 2026: स्टीव स्मिथ ने खोया आपा, ड्रेसिंग रूम में बुरी तरह पटका बल्ला, एलिमिनेटर हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई टीम, Video

बुरे सपने की तरह हैं जसप्रीत बुमराह के लिए ये पांच मैच, जब जमकर हुई दुनिया सबसे खतरनाक गेंदबाज की धुनाई

GT vs RCB Pitch Report: पिछले मैच में यहां 100 पर ऑलआउट हुई थी गुजरात, अहमदाबाद में ज्यादातर मैच हाई-स्कोरिंग, पढ़ें पिच और मौसम का हाल