क्रिकेट

Eng vs Ind: रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने किया कमाल, 8000+ रन पूरे कर हासिल किया बड़ा मुकाम

Most partnership runs in all formats for India: कार्डिफ में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत के लिए सभी फॉर्मेट में 8000 से ज्‍यादा रन की साझेदारी कर इतिहास रच दिया है। इस मुकाम तक पहुंचने वाली यह तीसरी भारतीय जोड़ी है।
2 min read
Jul 16, 2026
Most partnership runs across formats for India
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली। (Photo Credit - IANS)

Most partnership runs across formats for India: टी20 सीरीज में 0-4 से हार के बाद भारतीय टीम ने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना रखी है। अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला कार्डिफ में खेला जा रहा है। जहां भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी कर रही है। इस मुकाबले में भारतीय स्‍टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 8000 से ज्‍यादा रन की साझेदारी करते हुए एक बड़ा माइलस्‍टोन पार कर लिया है।

भारत की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी सभी फॉर्मेट में

रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी भारत के लिए सभी फॉर्मेट में सबसे ज्‍यादा रन की साझेदारी करने वाली तीसरी सबसे सफल जोड़ी है, जिसने कार्डिफ में अपने 8000 से ज्‍यादा रन की पार्टनरशिप कर ली है। इस मामले में अब उनसे आगे सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी 11037 रन के साथ दूसरे पायदान पर है, तो वहीं सचिन और सौरव गांगुली की जोड़ी 12400 रन के साथ शीर्ष पर काबिज है।

भारत के लिए सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा साझेदारी रन

रैंकजोड़ीसाझेदारी में रन
1सचिन तेंदुलकर – सौरव गांगुली12,400
2सचिन तेंदुलकर – राहुल द्रविड़11,037
3रोहित शर्मा – विराट कोहली*8,008
4सौरव गांगुली – राहुल द्रविड़7,626
5वीरेंद्र सहवाग – गौतम गंभीर7,199

पहले वनडे के बाद हुई थी आलोचना

बता दें कि इंग्‍लैंड के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली के खराब प्रदर्शन की जमकर आलोचना हुई थी। कुछ लोगों ने इन दोनों दिग्‍गजों को वनडे क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2027 के प्‍लान में शामिल करने को लेकर भी सवाल उठाए थे।

'रोहित-विराट के लिए शानदार रहेगी सीरीज'

वहीं, चेतेश्‍वर पुजारा ने कहा कि रोहित और विराट टीम में शांति और आत्मविश्वास लाएंगे, यह अनुभव से ही आता है। टी20 टीम में अनुभव की कमी थी, इसलिए ऐसे खिलाड़ियों का होना, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, ड्रेसिंग रूम में भरोसा जगाएगा, क्योंकि उन्हें पता है कि जीत कैसे हासिल की जाती है। यह आसान नहीं होगा। इंग्लैंड ने कुछ ऐसे क्षेत्रों की पहचान की है जिन्हें वे निशाना बना सकते हैं।

उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि रोहित और विराट का आत्मविश्वास बाकी टीम में भी संचारित हो सकता है। उन्हें वनडे सीरीज से पहले तैयारी का समय भी मिला है और उस तैयारी से उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलनी चाहिए। मुझे उम्मीद है कि उनकी सीरीज शानदार रहेगी।