
Harsh Dubey replaces Washington Sundar: कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में दूसरे वनडे मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट के चलते वॉशिंगटन सुंदर को तीसरे और निर्णायक वनडे से बाहर कर दिया गया है। अब वह अपनी चोट का स्कैन करवाएंगे। उनकी जगह भारतीय टीम में हर्ष दुबे को शामिल किया गया है।
वॉशिंगटन सुंदर की जगह 23 वर्षीय स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया गया है। दुबे बाएं हाथ से बल्लेबाजी के साथ बाएं हाथ के आर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं। दुबे ने भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल डेब्यू इसी साल 13 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ किया था। उस मुकाबले में उन्होंने पांच ओवर में 47 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए थे।
फिर अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के तीसरा मैच उनका आखिरी वनडे था, जिसमें उन्होंने 7 ओवर में 38 रन देकर एक विकेट चटकाया। इस तरह वह भारत के लिए अभी तक सिर्फ दो वनडे इंटरनेशनल ही खेले हैं, लेकिन बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका है। उनकी अचानक टीम में एंट्री के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि कुलदीप यादव क्या पूरी सीरीज बेंच पर ही इंतजार करेंगे या उन्हें आखिरी मैच में मौका मिल सकता है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोड (BCCI) ने एक बयान जारी कर कहा है कि 26 साल के वॉशिंगटन की चोट का अब स्कैन कराया जाएगा। इसके बाद इंजरी मैनेजमेंट के लिए स्पेशलिस्ट की राय ली जाएगी। कार्डिफ में दूसरे वनडे में बल्लेबाजी करते समय वॉशिंगटन के दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। पांच गेंद की पारी के दौरान उन्हें अपने दाहिने पैर पर पट्टी भी बांधनी पड़ी और बाद में ड्रेसिंग रूम में वापस जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ने में भी दिक्कत हुई। वह इंग्लैंड के चेज के दौरान गेंदबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतर सके थे।
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे