क्रिकेट

कार्डिफ के बाद अब लॉर्ड्स की बारी, रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी फिर रचेगी इतिहास, निशाने पर ये रिकॉर्ड

Rohit Sharma Virat Kohli records: रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने कार्डिफ में 8000 से ज्‍यादा रन के माइलस्‍टोन को पार किया था। अब ये जोड़ी एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। इस बार ये दोनों मशहूर लॉर्ड्स के मैदान पर बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले हैं।
2 min read
Jul 18, 2026
Rohit Sharma Virat Kohli records
भारतीय स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा। (फोटो सोर्स: IANS)

Rohit Sharma Virat Kohli records: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी वनडे इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में रविवार 19 जुलाई को भारतीय समयानुसार, दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में मैदान पर कदम रखते ही विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी इतिहास रच देगी। इसके अलावा अगर ये दोनों दिग्‍गज शतकीय साझेदारी करने में सफल हो जाते हैं, तो श्रीलंकाई खिलाड़ी तिलकरत्‍ने दिलशान और कुमार संगकारा की जोड़ी का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।

एक साथ 400वां इंटरनेशनल मैच खेलने लॉर्ड्स में उतरेंगे रोहित-विराट

लॉर्ड्स में रविवार को रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ मिलकर भारत की ओर से अपना 400वां इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। इस मुकाम को हासिल करने वाली रोहित-विराट की पहली भारतीय जोड़ी होगी। ये दोनों स्‍टार खिलाड़ी एक साथ सबसे ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय में एक साथ खेलेने के सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ की जोड़ी के रिकॉर्ड को पहले ही तोड़ चुके हैं। सचिन-द्रविड़ ने भारत की ओर से एक साथ 391 मैच खेले।

शीर्ष पर काबिज है श्रीलंकाई जोड़ी

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में एक साथ सर्वाधिक मैच खेलने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड फिलहाल श्रीलंकाई दिग्‍गज कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने साथ मिलकर श्रीलंका की ओर से 550 अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेले थे। बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए हैं। इसी वजह से उन्‍हें आलोचकों का सामना भी करना पड़ रहा है। जबकि, विराट कोहली ने पिछले मैच शतक लगाते हुए आलोचकों का मुंह बंद करा दिया है।

तिलकरत्‍ने दिलशान और कुमार संगकारा का रिकॉर्ड निशाने पर

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में अभी तक 100 से ज्‍यादा रन की 20 साझेदारी हो चुकी हैं। इस मामले में वह श्रीलंकाई बल्‍लेबाज तिलकरत्‍ने दिलशान और कुमार संगकारा की बराबरी कर चुके हैं। अगर लॉर्ड्स में रविवार को ये भारतीय जोड़ी शतकीय साझेदारी करने में सफल रहती है तो श्रीलंकाई जोड़ी को पछाड़ देगी। वैसे वनडे में सबसे ज्‍यादा शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी के नाम है, जिन्‍होंने कुल 26 शतकीय साझेदारी कीं।

वनडे क्रिकेट में किसी जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां

जोड़ीअवधिपारियांरन100+ साझेदारी
सौरव गांगुली – सचिन तेंदुलकर (भारत)1992–20071768,22726
विराट कोहली – रोहित शर्मा (भारत)2010–20261035,67920
तिलकरत्ने दिलशान – कुमार संगकारा (श्रीलंका)2000–20151085,47520
शिखर धवन – रोहित शर्मा (भारत)2011–20221175,19318
एडम गिलक्रिस्ट – मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया)2000–20081175,40916
गॉर्डन ग्रीनिज – डेसमंड हेन्स (वेस्टइंडीज)1979–19911035,20615
महेला जयवर्धने – कुमार संगकारा (श्रीलंका)2000–20151495,96915
जॉनी बेयरस्टो – जेसन रॉय (इंग्लैंड)2015–2022543,00914
रॉस टेलर – केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)2010–2019693,81214
मारवन अटापट्टू – सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)1996–20071445,46214
Updated on:
18 Jul 2026 07:23 pm
Published on:
18 Jul 2026 07:23 pm