क्रिकेट

RCB vs GT Final: दूसरी बार चैम्पियन बनाने के इरादे से भिड़ेंगे बेंगलुरु और गुजरात, हेड टू हेड रिकॉर्ड में इस टीम का पलड़ा भारी

आईपीएल के इतिहास में आरसीबी और जीटी के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 5 मुकाबलों में जीत आरसीबी को मिली है, जबकि 4 मैच जीटी ने जीते हैं। यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है।

2 min read
May 30, 2026
कोहली को आउट करने के बाद जश्न मनाते हुए जैसन होल्डर (फोटो- IANS)

IPL 2026 Final, RCB vs GT Match Date, Timing, Venue, Playing 11 Prediction, Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमें दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: टीम बाहर हो गई लेकिन वैभव सूर्यवंशी जीतेंगे कम से कम चार अवार्ड, लगातार दूसरी बार मिलेगी ‘कार’

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में आरसीबी और जीटी के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 5 मुकाबलों में जीत आरसीबी को मिली है, जबकि 4 मैच जीटी ने जीते हैं। यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। पहले क्वालिफायर में आरसीबी, जीटी पर हावी रही थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगाए थे।

गुजरात ने राजस्थान को हराया

टीम की ओर से रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वहीं, क्रुणाल पांड्या ने 43 और विराट कोहली ने महज 25 गेंदों में 43 रनों की दमदार पारी खेली थी। हालांकि, इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की पूरी टीम सिर्फ 162 रन बनाकर सिमट गई थी। जीटी की तरफ से राहुल तेवतिया ने सर्वाधिक 68 रन बनाए थे। ऐसे में जीटी पहले क्वालीफायर में मिली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी।

गुजरात टाइटंस को अपने घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा भी मिल सकता है। इसके साथ ही शुभमन गिल की अगुवाई में जीटी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में धमाकेदार जीत दर्ज करके फाइनल में पहुंची है। शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए आरआर के खिलाफ 53 गेंदों में 104 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि साई सुदर्शन ने 32 गेंदों में 58 रन बनाए थे।

दूसरी ओर, आरसीबी के लिए पहले क्वालीफायर में सब कुछ सही घटा था। कोहली और कप्तान रजत के बल्ले से अहम रन निकले थे, तो क्रुणाल पांड्या ने भी अहम योगदान दिया था। वहीं, गेंदबाजी में जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन दमदार रहा था। डफी ने 3 विकेट अपने नाम किए थे, जबकि भुवनेश्वर ने 2 विकेट चटकाए थे। वहीं, रसिख सलाम और क्रुणाल पांड्या भी गेंद से छाप छोड़ने में सफल रहे थे।

ये भी पढ़ें

Vinesh Phogat को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एशियन गेम्स 2026 के सेलेक्शन ट्रायल में ले सकेंगी हिस्सा
Published on:
30 May 2026 06:30 pm
Also Read
View All