क्रिकेट

RCB vs KKR Pitch Report: ‘धीमी गेंद’ और स्पिनरों का रहेगा बोलबाला, नहीं होगा हाई स्कोरिंग मुक़ाबला, पढ़ें रायपुर के मौसम और पिच का हाल

RCB vs KKR: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम की पिच शुरुआती ओवरों में अच्छी बाउंस और पेस प्रदान करती है, जिससे पावरप्ले में बल्लेबाज खुलकर खेल सकते हैं। यह भारत के सबसे बड़े मैदानों में से एक है, इसलिए यहां बड़ी बाउंड्रियों के कारण छक्के मारना आसान नहीं होता।

2 min read
May 13, 2026
IPL 2026 का 57वां मुक़ाबला RCB और KKR के बीच खेला जाएगा (Photo - IPL)

Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Pitch report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 57वां मुकाबला गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। यह मुक़ाबला आरसीबी के दूसरे होम ग्राउंड रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस स्टेडियम में इस सीजन यह दूसरा मुक़ाबला खेला जा रहा है। इससे पहले मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेले गए मैच में बेंगलुरु ने भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या के जोरदार प्रदर्शन की मदद से 2 विकेट से मैच जीत लिया था। यह मुक़ाबले लो-स्कोरिंग था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलुरु ने 8 विकेट खोकर इस लक्ष्य को आखिरी गेंद पर हासिल किया था।

ये भी पढ़ें

‘तुम पूरी जिंदगी T20 स्पेशलिस्ट ही रहोगे’, वैभव सूर्यवंशी को एबीडी ने दिया बड़ा चैलेंज

रायपुर की पिच रिपोर्ट

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम की पिच शुरुआती ओवरों में अच्छी बाउंस और पेस प्रदान करती है, जिससे पावरप्ले में बल्लेबाज खुलकर खेल सकते हैं। यह भारत के सबसे बड़े मैदानों में से एक है, इसलिए यहां बड़ी बाउंड्रियों के कारण छक्के मारना आसान नहीं होता। सटीक टाइमिंग और प्लेसमेंट ज्यादा महत्वपूर्ण है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मिल सकती है, जबकि मध्य ओवरों में स्पिनर्स को ग्रिप और टर्न मिलने की उम्मीद है। शाम को ड्यू बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा दे सकती है। टी20 मैचों में यहां औसत स्कोर 175 से 190 के बीच रहा है।

रायपुर के मौसम का हाल

मौसम की बात करें तो 10 मई को रायपुर का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश के 7% चांस है। मैच के दौरान उमस 32% रहेगी। ऐसे में खिलाड़ियों के चोटिल होने की संभावना ज्यादा है। वहीं हवा 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

RCB का शानदार प्रदर्शन

मौजूदा चैंपियन आरसीबी इस सीजन 11 में से 7 मैच जीतकर 14 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर मौजूद है। यह टीम पिछले 3 में से 1 मुकाबला अपने नाम कर सकी है। हालांकि, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 विकेट से जीत ने टीम के मनोबल को बढ़ाया है। प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद आरसीबी इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने का लक्ष्य रखेगी।

केकेआर के लिए करो या मरो मुक़ाबला

दूसरी तरफ, केकेआर को सीजन के शुरुआती दौर में संघर्ष करना पड़ा। यह टीम शुरुआती 6 में से एक भी मैच अपने नाम नहीं कर सकी थी। प्वाइंट्स टेबल में निचले पायदान के करीब रहने के बाद, केकेआर ने लगातार चार जीत के साथ जोरदार वापसी की है और अब वे टॉप-चार में जगह बनाने के प्रबल दावेदार के रूप में उभरे हैं। केकेआर 10 में से 4 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर मौजूद है। इस टीम के पास 9 अंक हैं।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली के निशाने पर आज डेविड वॉर्नर का बड़ा रिकॉर्ड, लेकिन सुनील नरेन से पाना होगा पार
Updated on:
13 May 2026 05:14 pm
Published on:
13 May 2026 03:18 pm
Also Read
View All