क्रिकेट

OMG: एक मैच में लगे 18 छक्के, 72 चौके, दोनों टीमों ने मिलकर बना दिया 756 रन

रॉयल लंदन कप में खेले गए एक मुकाबले में मंगलवार को काफी हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलाकर कुल 756 रन बना दिए।
2 min read
royal london cup
OMG: एक मैच में लगे 18 छक्के, 72 चौके, दोनों टीमों ने मिलकर बना दिया 756 रन

नई दिल्ली। क्रिकेट में कब कौन सा बड़ा रिकॉर्ड बन जाए, कोई कह नहीं सकता। खास कर टी-20 क्रिकेट के चर्चित होने के बाद तो क्रिकेट में ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड बन जाते है, जिसकी कल्पना आम पाठक तो क्या क्रिकेट के बड़े-बड़े पंडित भी पहले नहीं करते थे। एक ऐसा ही रिकॉर्ड मंगलवार को रॉयल लंदन कप में बना। ये वहीं सीरीज है जिसमें भारतीय दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का बल्ला जमकर बोल रहा है। पुजारा ने इसी टूर्नामेंट की पिछली चार पारियों में एक शतक औऱ तीन अर्धशतक लगाए है। हालांकि यहां हम जिस रिकॉर्ड की बात कर रहे है, उसमें पुजारा शामिल नहीं है।

दोनों टीमों ने मिलाकर बनाए 756 रन-
रॉयल लंदन कप में मंगलवार को नॉर्थ ग्रुप का एक मुकाबला वॉर्केस्टशायर औऱ लीसेस्टरशायर के बीच खेला गया। 50 ओवरों का खेला गया मुकाबला काफी हाई स्कोरिंग रहा। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 756 रन बनाए। मैच में जीत वॉर्केस्टशायर की टीम को मिली। वॉर्केस्टशायर ने यह मुकाबला 6 विकेट के अंतर से अपने नाम किया।

कॉलन फर्गुसन की बेहतरीन बल्लेबाजी-
इस मैच में वॉर्केस्टशायर की ओर से कॉलन फर्गुसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। कॉलन फर्गुसन ने 143 गेंदों पर 192 रनों की पारी खेली। कॉलन ने इस पारी के दौरान कुल पांच छक्के और 21 चौके लगाए। कॉलन की इस शानदार पारी का अंत एक भारतीय गेंदबाज ने भी की। कॉलन भारतीय तेज गेंदबाज वरुन एरोन की गेंद पर कैच आउट हुए। बता दें कि पुजारा और ईशांत के साथ-साथ वरुण भी इन दिनों इंग्लैंड में ही क्रिकेट खेल रहे है।

लीसेस्टरशायर ने की पहले बल्लेबाजी-
मैच में लीसेस्टरशायर की टीम ने पहले बलेलबाजी की। लीसेस्टरशायर को पहला झटका 46 के स्कोर पर लगा। हालांकि इसके बाद लीसेस्टरशायर की ओर से चार बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 376 तक पहुंचा दिया। लीसेस्टरशायर की ओर से कुल 29 चौके और 10 छक्के लगे। विशाल स्कोर बनाने के बाद लीसेस्टरशायर की टीम आसान जीत की उम्मीद कर रही थी। लेकिन कॉलन की बल्लेबाजी ने पूरा पासा ही पलट कर रख दिया।

वॉर्केस्टशायर की बल्लेबाजी का हाल-
इस मैच में वॉर्केस्टशायर की शुरुआत को अच्छी नहीं रही। टीम को पहला झटका दूसरे ही ओवर में पांच के स्कोर पर लगा। लेकिन इसके बाद वॉर्केस्टशायर के बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करत हुए टीम को 6 विकेट के अंतर से जीत दिला दी। वॉर्केस्टशायर की ओर से कॉलन के अलावा जोए क्लार्क ने 62, डार्यल मिचेल ने 50 औऱ ब्रेट डीओलीविरिया ने भी 54 रनों की पारी खेली।

सात अर्धशतक औऱ एक शतक-
इस मैच में कुल सात अर्धशतक और एक शतक बने। लीसेस्टरशायर की ओर से चार अर्धशतक जबकि वॉर्केस्टशायर की ओर से तीन अर्धशतक और एक शतक लगे। चौकों छक्कों की बारिश के बीच यह मैच दर्शकों के जेहन में लंबे समय तक याद रहने वाला बन गया।

Published on:
30 May 2018 04:29 pm